Article Yuva %e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%97 %e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2 %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f 109100100081_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बैग बनें स्टाइल स्टेटमेंट

Advertiesment
कॉलेज
- आशीष अस्टोनकर

ND
ND
यदि कॉलेज और उनके कैम्पस बदल गए हैं तो जाहिर है कॉलेज कैम्पस के फैशन भी बदल गए हैं। अब चेंजिंग कैम्पस फैशन ट्रेंड्स का बोलबाला है। यूँ तो कैम्पस में एक से एक लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स दिखाई देते हैं लेकिन इन दिनों एक चीज पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दिया जा रहा है।

वह है कभी कंधे और पीठ पर लटकने वाले बैग्स। अब अधिकांश स्टूडेंट्स अपने फैशनेबल, ट्रेडी, फैंसी और क्लासिक बैग्स के जरिए भी अपना स्टाइल स्टेटमेंट देने लगे हैं। यही कारण है कि आज से पहले इतने तरह के बैग्स कैम्पस में देखने को नहीं मिलते थे।

कॉलेज हो या कोचिंग सभी जगह युवा लेटेस्ट ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं। इसलिए कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स में इन दिनों ट्रेंडी बैग का जादू कुछ ज्यादा ही छाया हुआ। वहीं बाजारों से लेकर बड़े शोरूम में हर जगह अलग-अलग फैंसी व ट्रेंडी बैग के ढ़ेरों डिजाइन मिल जाएँगे।

अब चाहे यह वेलवेट बैग हो या क्रोशिया बैग हो जींस होल्डर बैग हो या फिर फिल्म बंटी बबली की रानी मुखर्जी का झोला हो आज हर टाइप के यह बैग आज फैशनेबल स्टूडेंट को अपनी तरफ खींच रहे हैं। स्टूडेंट नीना मेहता कहती है कि चमकीले सितारों से जुड़े बैग भी काफी ट्रेंड में हैं।

कॉलेज में किसी भी डिजाइन या मनचाहे रंग में आप किसी भी ड्रेस के अनुसार बैग का चयन कर सकते हैं वहीं स्टूडेंट पवन मल्होत्रा ने कहा कि कॉलेज में स्टूडेंट में पॉपुलर बैग है नैपसैक। यह स्टडी बुक्स, वॉटर बॉटल, कपड़े कैरी करने के लिए बेस्ट है। ये ब्राइट रंग और अलग-अलग डिजाइन में कई पॉकेट और जिपर्स वाला सामान रखने के लिए एक सेफ बैग होता है।

वहीं दूसरा ऑप्शन है झोला बैग जो अगर कुर्ते के साथ पहना जाए, तो यह ट्रेडिशनल लुक को कंपलीट करता है। स्टूडेंट अभिनव मिश्रा ने कहा कि स्टूडेंट्स के सबसे पसंदीदा बैग कॉटन बैग है, जो बाजार में अनगिनत वैरायटी में मिल जाते हैं। जिसमें सीधी धारियों वाला सिंपल बैग इन दिनों कॉलेज में युवक-युवतियों को काफी लुभाते हैं।

लेकिन ऐसा नहीं है कि ये बेग्स सिर्फ फैशनेबल होते हैं। ये आज के तेजी से बदलते और करियर ओरिएंटेड स्टूडेंट्स की जरूरतों के मुताबिक न केवल डिजाइन किए जाते हैं बल्कि ये कई तरह के मटेरियल, पैटर्न्स और कलर्स में उपलब्ध हैं। यानी ये बैग्स अब कॉटन और कैनवास से लेकर स्टोनवॉश तक, लेदर से लेकर डेनिम तक और जूट जैसे मटेरियल में उपलब्ध हैं। ये अलग अलग साइजेस और अलग-अलग हैंडिल्स में उपलब्ध हैं।

इन दिनों फंकी और चीक यूनीसेक्स कॉलेज बैग्स का भी चलन है। ये लाइटवेट होते हैं और इन्हें वापरना आसान होता है। इन दिनों न्यूज प्रिंट्स की डिजाइन वाले बैग्स भी दिखाई देने लगे हैं। ये आपको कुछ अलग स्टाइल देते हैं।

क्या हैं खासियतें :
1. कंटेम्पररी डिजाइंस और पैटर्न्स में उपलब्ध हैं।
2. लॉन्ग हैंडल बैग्स लड़कों में और शॉर्ट हैंडल्स बैग लड़कियों में लोकप्रिय हैं।
3. आजकल इको फ्रैंडली बैग का भी चलन है। पर्यावरण के प्रति सचेत और जागरूक युवा पीढ़ी इसे तेजी से अपना रही है। इस पर खूबसूरत पेंटिंग्स भी होती हैं।
4. कई तरह के इनसाइड पॉकेट्स होते हैं।
5. इन दिनों फैंसी और कलरफुल बैग्स का चलन बढ़ा है। रेड, ग्रीन, येलो और स्ट्रीप्स वाले बैग्स का चलन।
6. जूट के बैग्स लड़कियों में ज्यादा लोकप्रिय हैं। अटायर का अभिन्ना हिस्सा बन चुके हैं ये बैग्स।
7. लड़कों को स्ट्रॉन्ग हैंडल बैग्स पसंद आते हैं। ये कॉपीज, बुक्स, फाइल्स का वजन आसानी से वहन कर लेते हैं।
8. प्री वाश्ड और प्री श्रींक्ड बैग्स का भी चलन।
9. एम्ब्रॉयडरी वाले अलग अलग शेप्स के बैग्स भी।
10. पीठ पर टांगे जाने वाले बैग्स ज्यादा सुविधाजनक लगते हैं लड़कों को।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi