Article Yuva %e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%a8 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%ab%e0%a5%82%e0%a4%b9%e0%a5%9c%e0%a4%a4%e0%a4%be 111091700055_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनोरंजन में बदलती फूहड़ता

Advertiesment
बॉडीगार्ड
ND
बॉडीगार्ड ने कमाई के मामले में दबंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बॉलीवुड में तो यही माना जाता है कि जो फिल्म चल निकली, वह अच्छी है। इस फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई बताती है कि इसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है, लेकिन दूसरी तरफ अनुराग कश्यप जैसे फिल्म निर्देशक की फिल्म दैट गर्ल इन येलो बूट्‌स कब आकर कब चली जाती है, पता नहीं चलता।

इन दो फिल्मों को आमने-सामने रख कर बात की जाए तो यह सवाल उठता है कि दर्शकों को मनोरंजन के नाम पर क्या पसंद आता है? हमारी फिल्मों ने फूहड़ता को मनोरंजन में बदल दिया है। पैसा वसूल के नाम पर जो प्रवृत्ति समाज पर हावी हो रही है, वह इस अर्थ में खरतनाक है कि इससे अच्छी फिल्मों की संभावनाएँ लगातार धूमिल होती जाएँगी। यही कारण है कि बॉडीगार्ड जैसी खराब फिल्में येलो बूट्‌स को बेदखल कर देती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi