Article Yuva %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%95 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be 111090800066_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मायावती की मोहक माया

वॉट?

Advertiesment
हमें फॉलो करें मायावती
ND
हमारे देश में किसी गाँव के एक बच्चे को अपनी प्राथमिक शिक्षा हासिल करने के लिए 5-5 किमी पैदल चलना पड़ता है। एक महिला को अपने परिवार की प्यास बुझाने के लिए दो मटके पानी के लिए कोसों चलना पड़ता है। एक प्रसूता की मौत इसलिए हो जाती है कि घर से कई किमी दूर है हॉस्पिटल। गेहूँ के लिए एक गरीब को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है, लेकिन इसी देश की एक महिला नेता की सैंडिल के लिए खाली विमान उड़ता है। विकिलीक्स समय-समय पर न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर की खबरें जारी करता है जो हैरान करने वाली होती हैं, बल्कि ये खबरें कभी-कभी गहरा दुःख पैदा करती हैं और कभी-कभी सच्चा गुस्सा भी पैदा करती है।

यदि विकिलीक्स की ताजा खबर पर गौर करें तो यह खबर सचमुच सच्चा और तीखा गुस्सा पैदा करती है। मायावती ने अपनी सैंडिल्स के लिए लखनऊ से मुंबई तक एक विमान खाली भेजा। जिस देश के गरीब आदमी को नंगे पैर चलना पड़ता है, वहां की नेता अपनी सैंडिल्स के लिए विमान खाली भेजती है। आपका जरा भी खून नहीं खौलता?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi