मार्स पर जीवन होने के बारे में वैज्ञानिकों ने कई बार बातें कही है
ND
और इन बातों के लिए तरह तरह के तर्क भी दिए गए हैं, पर जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका की सोने की खदानों में वर्म मिले हैं, उससे वैज्ञानिकों की बाँछें खिल गई हैं कि जब धरती के इतने नीचे वर्म मिल सकते हैं तब मार्स पर भी जीवन के आसार हो सकते हैं।
दरअसल जोहान्सबर्ग के पास स्थित सोने की तीन खदानों में 500 माइक्रोमीटर लंबे वर्म मिले। वैज्ञानिक इस बात को लेकर आश्चर्य में थे कि इस प्रकार के वर्म धरती से ज्यादा से ज्यादा 10 मीटर नीचे मिलते थे, परंतु धरती से 3.6 किलोमीटर नीचे इस प्रकार के वर्म्स मिलना अपने आपमें बड़ी बात है।
कार्बन डेटिंग से यह भी पता चला है कि ये यहाँ पर 12000 वर्षों से रहते आए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर धरती के इतने नीचे जहाँ पर तापमान भी काफी ज्यादा रहता है और हवा से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं है, बावजूद इसके वर्म्स का मिलना यह साबित करता है कि मार्स पर भी जीवन हो सकता है।