Article Yuva %e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b8 %e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a %e0%a4%87%e0%a4%9c %e0%a4%a6 %e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f %e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a 111101300099_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिस मैच इज द परफेक्ट मैच

- गायत्री शर्मा

Advertiesment
फैशन
रंग हमारी धार्मिक आस्था, परंपरा व भावनाओं को अभिव्यक्ति प्रदान करते हैं। जब बात रंगों और रोशनी के त्योहार दीपावली की हो तो परिधानों में रंगों के साथ नए-नए प्रयोग करना तो लाजिमी ही बनता है। भारत में त्योहारों पर सजना-सँवरना एक रस्म अदायगी व परंपरा से कहीं अधिक आनंद व उल्लास को प्रदर्शित करने का एक बहाना है। जब मौका हो दीपावली पर अपने स्नेहीजनों से मेल-मिलाप का, तब अपने परिधानों व लुक के कारण लोगों से वाहवाही पाना भला किसे अच्छा नहीं लगता। तो क्यों न आप और हम भी दीपावली के खास मौके पर अपने परिधानों के रंगों में नए-नए एक्सपेरीमेंट कर कुछ ऐसा मिस मैच या कंट्रॉस्ट कॉम्बिनेशन ट्राय करें, जो लुक में परफेक्ट मैच से भी बेहतर हो।

फैशन का अर्थ महँगे डिजाइनर परिधानों तक ही सीमित नहीं है।
ND
फैशन तो रंग, फेब्रिक और डिजाइन्स के साथ नित नए प्रयोग करने का नाम है। साड़ी के साथ स्टोल, सूट के साथ स्कार्फ, कुर्ते के साथ अलादीन पेंट, शर्ट के साथ मफलर, ऑरेंज के साथ रेड, येलो के साथ ब्राउन और ग्रीन के साथ ब्लू कलर का कॉम्बिनेशन... क्या कभी आपने भी अपनी ड्रेस में रंग, डिजाइन और एसेसरीज के साथ इस तरह का कोई नया कॉम्बिनेशन ट्राय किया है? यदि नहीं, तो दीपावली आपके लिए एक अच्छा मौका है अपने पारंपरिक परिधानों में मिस मैच रंगों के साथ नए-नए प्रयोग करने का। हो सकता है कल को आपका मिस मैच कॉम्बिनेशन ही फैशन की दुनिया में एक नया ट्रेंड बन जाए। कपड़ों में कुछ नया कॉम्बिनेशन ट्राय करें। जहाँ दीपावली पर आपका पुराने पारंपरिक परिधानों व उनके कॉमन रंगों से उबाऊपन दूर होगा, वहीं नए कॉम्बिनेशन की कलरफुल ड्रेसेस व एसेसरीज पहनने से आपका लुक भी एकदम चेंज हो जाएगा। ऐसा करने से आप पारंपरिक कपड़ों में भी कम्फर्टेबल और फैशनेबल नजर आएँगे। इस दीपावली के मद्देनजर हम आपके लिए लाए हैं
मिस मैच कॉम्बिनेशन को परफेक्ट मैच बनाने के कुछ आसान टिप्स -

फैशन और परंपरा का संगम
लड़कियाँ अक्सर अपने कपड़ों व एसेसरीज के साथ नए-नए एक्सपेरीमेंट करना पसंद करती हैं। जब बात हो फेस्टिवल स्पेशल ड्रेस की तब कपड़ों में मिक्स एण्ड मैच का मजा ही कुछ और होता है। इस फेस्टिवल पर हेवी वर्क साड़ी के साथ कंट्रास्ट रंगों के प्लेन शॉर्ट टॉप, हाल्टर नेक टॉप पहनकर आप पहनावे में नयापन ला सकते हैं। साड़ी के साथ पतले डिजाइनर बेल्ट और हेवी ब्रॉच लगाकर आप एथनिक वियर में भी कम्फर्टेबल और फैशनेबल लुक पा सकते हैं।

दीपावली पर पारंपरिक परिधानों में लड़कों के लिए भी एथनिक वियर में एक्सपेरीमेंट करने के बहुत से विकल्प हैं। आमतौर पर लड़के लाँग कुर्ते के साथ जींस पहनते हैं, लेकिन जींस को यदि शॉर्ट कुर्ते व थ्री फोर्थ कुर्ते के साथ भी ट्राय किया जाए तो यह एक परफेक्ट एथनिक वियर हो सकता है। लड़के अपने बॉडी स्ट्रक्चर के हिसाब से डीप वी नेक, स्टेन कॉलर, विदाउट कॉलर आदि सभी टाइप की कॉलर ट्रेडिशनल ड्रेसेस में ट्राय कर सकते हैं। जोतपुरी पजामा, पटियाला पजामा व चूड़ीदार के साथ भी लड़के कलर और डिजाइन्स में नए-नए प्रयोग कर सकते हैं। -पूर्वी सोजतिया (फैशन एक्सपर्ट)

अलादीन पेंट है बेस्ट
अब लड़के भी फेस्टिवल पर अपने एथनिक वियर में रंगों और पैटर्न में बहुत से नए प्रयोग कर रहे हैं। शॉर्ट कुर्ते के साथ अलादीन पेंट, चूड़ीदार की जगह नेरो पेंट और पोलो पेंट को ट्राय करना लड़कों के लिए इस फेस्टिवल पर चेंज का एक बेहतर विकल्प है। कुर्तों में हाई स्टेंडिंग कॉलर और शर्ट की कॉलर पर कंट्रॉस्ट रंगों की पाइपिन का इन दिनों बड़ा क्रेज है। फेस्टिवल पर अब लड़कों की डिमांड ऐसी ड्रेसेस होती है, जिसमें एम्ब्राइडरी से ज्यादा स्टारइलिंग पर ध्यान दिया गया है और जो कैजुअल के साथ फार्मल लुक देने वाली ड्रेसेस भी हो। कुर्ते व शर्ट के रंगों में मेहरून, ब्लू, ग्रीन, गोल्डन, मेजेंटा आदि इस सीजन के लिए बेस्ट कलर हैं। -विशाल शर्मा (फैशन डिजाइनर)

फेस्टिवल पर हेवी वर्क ड्रेस
वैशाली गुप्ते के अनुसार फेस्टिवल पर हेवी वर्क वाले सूट और साड़ी पहनने की बात ही कुछ और है। हेवी बॉर्डर वाली साड़ी और उसके साथ ब्राकेट का ब्लॉउज बेस्ट मैच होता है। कॉमन रंगों से हटकर कुछ नए रंग ट्राय करने वाली वैशाली को ऑरेंज के साथ पिंक और पर्पल के साथ रेड कलर का कॉम्बिनेशन बहुत पसंद है।

मैटेलिक रंग है पहली पसंद
ट्रेडीशनल वियर में मैटेलिक रंगों को पसंद करने वाले अजीत पितलिया के अनुसार कपड़ों के फेब्रिक में यदि शाइनिंग हो तो ऐसे कपड़े फेस्टिवल पर हमारे उत्साह को दुगुना कर देते हैं। आजकल लड़के भी लड़कियों की तरह अपने कपड़ों में ब्राइट कलर्स ट्राय करना पसंद करते हैं। यदि आप भी इस दीपावली पर नए रंग और शेड ट्राय करना चाहते हैं तो ब्लू, ग्रीन, पिंक, मेहरून, गोल्डन, कॉपर, सिल्वर आदि रंगों को मैटेलिक शेड आपके लिए बेहतर विकल्प है।

ड्रेसिंग टिप्स फॉर गर्ल्स
* सिंपल आउटफिट पर फंकी ज्वेलरी आपके लुक को एकदम चेंज कर देगी।
* जिंस पर हेवी वर्क कुर्ता या प्लेन कुर्ते के साथ कलरफुल स्टोल एक बेहतरीन ड्रेस है।
* लाइट कलर के सूट के साथ हेवी ब्राइट कलर ज्वेलरी पहनें।
* जॉर्जट, क्रेप, शिफॉन आदि फेब्रिक के प्लेन दुपट्टे या साड़ी के किनारों पर गोटा की दो-तीन सिक्वेंस लगाएँ।
* लाँग स्कर्ट पर मिरर वर्क या सितारों वाला शॉर्ट कुर्ता परफेक्ट ड्रेस है।
* लाइटवर्क साड़ी के साथ हेवी एम्ब्राइडरी वाले ब्लाऊज पहनें।
* थ्रेड ज्वेलरी व कुंदन के नेकलेस तथा बैंगल्स ट्रेडीशनल वियर के साथ ज्वेलरी का एक अच्छा कॉम्बिनेशन है।

ड्रेसिंग टिप्स फॉर बॉयज
* शर्ट व कुर्ते पर मफलर को अलग-अलग तरह से टाई करके डिफ्रेंट लुक पा सकते हैं।
* मैटेलिक रंग के कुर्ते या शर्ट पर प्लेन रंग की पतली पट्टियाँ लगवाएँ।
* फेस्टिवल पर चेंज लुक के लिए कुछ नए शेड्‌स को ट्राय करें।
* कुर्ते और शर्ट में नेक तथा स्लिव्स में वर्क करवाकर आप उसे पहन सकते हैं।
* ट्रेडिशनल ड्रेसेस पर शूज की बजाय फ्लेट फुटवियर पहनना बेहतर होगा।
* धोती के साथ वर्क वाला स्लिवलेस जैकेट पारंपरिक परिधानों का एक अच्छा विकल्प है।
* आकर्षक बटन आपकी सिंपल-सी ड्रेस को भी खूबसूरत बना देते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi