Article Yuva %e0%a4%af%e0%a5%87 %e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa %e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%93 %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9 %e0%a4%86%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%93 109102100036_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ये दीप जलाओ, राह आसान बनाओ

Advertiesment
हमें फॉलो करें युवा
ND
ND
कहते हैं जहाँ चाह है, वहाँ राह है। यह सक्सेस का एक बड़ा फंडा है। सक्सेस का यही राज है। स्टूडेंट्स के लिए तो यह और भी जरूरी है कि वह अपने विल पॉवर के जरिए इम्पॉसिबल गोल को बा आसानी हासिल कर सकता है। विल पॉवर एक तरह की इनर लाइट है जो आपको प्रतिकूल परिस्थितियों के अँधेरे से लड़ने का हौसला देती है।

वि‍ल पॉवर मैजिकल पॉवर है। यह आपकी राह को आसान करता है ताकि आप सधे कदमों से अपने गोल की तरफ लगातार बढ़ते रहें। बिना रुके, बिना थके। यह विल पॉवर यही कहती है कि रुक जाना नहीं तू कहीं हार कर, कांटों पे चल के मिलेंगे साए बहार के। ओ राही ओ राही, रुक जाना नहीं तू कहीं हार के। जाहिर है यह विल पॉवर ही है जो आपको हमेशा मूव रखती है। विल पॉवर के छोटे-छोटे दीपकों के सहारे आप कठिन राह पर चलते हुए इम्पॉसिबल गोल हासिल कर सकते हैं। इन्हीं छोटे दीयों से आपमें विल पॉवर का एक बड़ा लैम्प बनता है जो आपको कामयाब बनाता है।

बी रिअलिस्टिक

सक्सेस पाने लिए अपनी राह में यह दूसरा दीपक जलाएँ। अपने गोल को सैट करने से पहले यह सोचें कि क्या वे रिअलिस्टिक हैं। कई बार स्टूडेंट्स उत्साह और जोश में तय कर लेते हैं कि वे दो माह में ही अपना आठ किलो वजन कम कर लेंगे।

या फिर वे समझते हैं कि किसी भी कॉम्पिटिटीव एक्जाम में पास होना उनके बाएँ हाथ का खेल है, वे तो आखिरी दिनों में सारी तैयारी कर लेंगे। याद रखिए कि रोम एक दिन में नहीं बन गया था। अपने गोल को रिअलिस्टिक बनाएँ। धीरे-धीरे कड़ी मेहनत करें और अपने गोल को हासिल करें।

गोल डिफाइन करें

कई स्टूडेंट्स अपने गोल को डिफाइन किए बिना आगे चल पड़ते हैं। कहने की जरूरत नहीं कि वे भ्रम का शिकार हो जाते हैं। गोल को डिफाइन न किए जाने की वजह से फेल हो जाते हैं। इसलिए सक्सेस का पहला दीया जलाना हो तो सबसे पहले अपने गोल डिफाइन करें। स्टूडेंट्स कितनी बार अपने से पूछते हैं कि मुझे इस साल हर हाल में कैट पास करना है। या इस साल मेरा आईआईटी में सिलेक्शन होकर रहेगा। या कि मैं इस साल अपने कॉलेज में टॉप करूँगा या करूँगी। इसलिए अपने गोल को डिफाइन करें।

webdunia
ND
ND
प्रोग्रेस को जाने-समझें

आपकी राह को रोशन करने के लिए यह तीसरा दीपक है। यदि आपको अपने मुकाम पर पहुँचना है तो यह जानना जरूरी है कि आप फिलवक्त कहाँ खड़े हैं। यह जान लेंगे तो आपको आगे बढ़ने में सुविधा होगी। मिसाल के तौर पर आपको किसी कॉम्पिटिटीव एक्जाम की तैयारी करना है तो यह जानें कि उसके लिए नोट्स, स्टडी या कोचिंग कैसे करना है। प्लान करें, तैयारी करें और बीच-बीच में यह जानते रहें कि आपने क्या प्रोग्रेस की है।

ग्रुप में शामिल हों

अपने फ्रेंड्स के साथ अपने गोल को शेयर करें। गोल को हासिल करने की तैयारी के बारे में बात करें। थॉट एक्सचेंज करें। कई बार फ्रेंड्स के साथ तैयारी करना फायदेमंद साबित होता है। इससे आप वह चीजें हासिल कर लेते हैं जो आपने सोची भी नहीं थी।

मेडिटेशन

कहते हैं ध्यान से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। स्टूडेंट्स यदि रिअलिस्टिक एप्रोच के साथ यह तय करें कि वे ध्यान के जरिए अपनी एकाग्रता को हासिल कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप आधा या एक घंटा ध्यान करें। आप को जब भी समय मिले पाँच से लेकर 15 मिनट तक ध्यान करने की शुरुआत करें। इससे आपको जादुई परिणाम हासिल होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi