Article Yuva %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%80 %e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%93%e0%a4%b0 111080600055_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राखी चली बाबा की ओर

नॉट

Advertiesment
युवा
ND
राखी सावंत उन शख्सियतों में से एक हैं, जिन्हें येन-केन-प्रकारेण सुर्खियों में बने रहना अच्छा लगता है। इसमें कोई दो मत नहीं कि यह एक बड़ी सामाजिक और मनोवैज्ञानिक समस्या है कि जो लोग अपनी प्रतिभा के दम पर नाम नहीं कमा पाते, वे उन सस्ते और चालू तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वे लोगों की नजरों में बने रहें। वे रियलिटी शोज कर चुकी हैं। एक रियलिटी शो स्वयंवर कर चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अपनी प्रतिभा के बलबूते कुछ कर नहीं पाईं।

अब उन्होंने बयान दिया है कि वे बाबा रामदेव के साथ शादी करना चाहती हैं। निश्चित ही खबर दिलचस्प है और सुर्खियाँ बनी हैं। इसमें राखी की मानसिकता को साफ समझा जा सकता है कि वे यह बयान भी सुर्खियों में बने रहने के लिए ही दे रही हैं, क्योंकि प्रतिभा के बल पर टिका रहना उनके लिए शायद मुश्किल लगता है। वे राहुल गाँधी से शादी करना चाहती थीं, अब बाबा की तरफ मुड़ी हैं। पता नहीं इस मोड़ पर मुड़कर वे किस दिशा में जाएँगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi