मुंबई के चर्चित नीरज ग्रोवर हत्याकांड में सबूत मिटाने की दोषी पाई गई एक्ट्रेस मारिया सुसाराइज जेल से तीन साल की सजा काटने के बाद रिहा कर दी गई। मारिया के रिहा होने के तुरंत बाद चैनलों पर ऐसी खबरें आने लगी कि उन्हें बिग बास के नए सीजन में शामिल होने का ऑफर दिया गया है। जब से बुरी छवि के लोगों को बिग बास में शामिल होने का मौका दिया जाने लगा है, तबसे युवाओं में एक गलत संदेश जा रहा है।
बिग बॉस पर विवादित लोगों को एंट्री ही क्यों दी जा रही है। क्या इसे चलाने वालों की कोई सामाजिक जिम्मेदारी नहीं बनती। इस बुरे चलन पर सेंसर बोर्ड या कोर्ट कोई कदम क्यों नहीं उठाता। क्या अब मारिया के बाद अबू सलेम को भी बिग बास में न्योता दिया जाएगा। लोगों को भी अपनी ओर से इस प्रोग्राम का बहिष्कार करना चाहिए, ताकि इन्हें चलाने वालों का दिमाग ठिकाने आ सके।