मंगलमूर्ति गणेश की स्थापना के साथ ही बाजार भी अब ग्राहकों के स्वागत में सजने-सँवरने लगे हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही त्योहारों की शुरुआत के रूप में शॉपिंग का बहाना लेकर आने वाले दस दिवसीय गणेशोत्सव पर चाहे-अनचाहे हम भी खरीददारी का मूड बना ही लेते हैं। श्राद्ध पक्ष में पारंपरिक मान्यताओं के चलते कई लोग त्योहारों की खरीददारी खरीदने से बचते हैं। ऐसे में नवरात्रि के वक्त बाजार में भागमभाग करने से तो बेहतर है कि गणेशोत्सव से ही शॉपिंग की शुरुआत कर ली जाए। बहुत से लोग नवरात्रि व दीपावली की शॉपिंग का श्रीगणेश भी गणेशोत्सव से ही करते हैं। त्योहारों की अगुवाई करते गणेशोत्सव के दस दिन बाजार में खरीददारों के लिए ऑफर और न्यू अराइवल प्रॉडक्ट्स के साथ शॉपिंग का एक माहौल-सा तैयार करते हैं। इससे बाजारों में खरीददारों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। यदि आप भी अपनी शॉपिंग की शुरुआत गणेशोत्सव से करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं गणेशोत्सव पर फैशन बाजार की ताजा जानकारी-
हीरा अब आपके बजट में
हीरा तो हीरा ही होता है। बेशकीमती हीरे की चमक का कोई सानी नहीं है और जब यह नायाब हीरा अँगूठी, पैंडेंट या ब्रेसलेट के रूप में आपके शरीर पर सजता है तो इस हीरे की कीमत और खूबसूरती दोनों ही दुगुनी हो जाती है। बुटीक के रूप में हीरे को फैशन और नए दौर के अंदाज में ढालने वाले 'इंटरस्टार दि डायमंड बुटीक' पर फेस्टिवल सीजन के लिए बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध है। यहाँ पैंडेंट से लेकर गोल्ड एवं सिल्वर फॉइल्स पर विविध आकारों में सजे मोहक श्रीगणेश को विशेष तौर पर गणेशोत्सव के लिए ही तैयार किया गया है। पीओपी की भारी-भरकम गणेश प्रतिमाओं की बजाय प्रतीकात्मक रूप में गोल्ड व सिल्वर के लाइटवेट मॉडर्न गणेश पूजा-अर्चना व गणेशोत्सव पर स्थापना हेतु अब ग्राहकों की पहली पसंद बन चुके हैं। इकोफ्रेंडली होने के साथ ही सालों तक सहेजे रहने के कारण बहुत से लोग धातुओं की गणेश प्रतिमाओं को खरीदने में ही समझदारी मानते हैं। समय के साथ आकार में विविधता लिए ये मॉडर्न गणेश प्रतिमाएँ लुक में लाजवाब हैं। इसी के साथ ही न्यू अराइवल में यहाँ रोज, गोल्ड, व्हाइट गोल्ड व रंग-बिरंगे डायमंड की उम्दा कारीगरी वाले लाइट वेट आभूषणों की विशाल रेंज भी उपलब्ध है, जिन्हें आप गणेशोत्सव पर अपने स्नेहीजनों को उपहारस्वरूप देकर इस त्योहार को यादगार बना सकते हैं। इंटरस्टार के संचालक योगेंद्रसिंह कीमती की मानें तो इंटरस्टार एक डिजाइनर बुटीक है। इसमें आपको कई तरह के रंगों, कटिंग व डिजाइनों में डायमंड व गोल्ड का बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिलेगा। आने वाले सालों में शहर में किस तरह का फैशन होगा। उसके बारे में पहले से प्लानिंग कर हमने 2011 से 2016 तक के डायमंड व सोने के आभूषणों के कुछ लाजवाब कलेक्शन तैयार किए हैं। इसमें रोज गोल्ड कलेक्शन, कॉकटेल रिंग्स कलेक्शन, ब्लैक गोल्ड कलेक्शन आदि प्रमुख हैं। गणेशोत्सव को ध्यान में रखकर खासतौर पर हमने गोल्ड और डायमंड के पैंडेंट का एक खास कलेक्शन तैयार किया है, जिसमें आपको डायमंड व गोल्ड से सजी मॉडर्न गणेशजी की विविध मुद्राएँ देखने को मिलेंगी। कपड़ों में नए रंगों की बहार
फैशन बाजार में इन दिनों वाइन, ओनियन पिंक, पर्पल जैसे नए और कूल रंगों की बहार देखने को मिल रही है। फ्रॉक स्टाइल कुर्ता से लेकर 16 कली से लेकर 32 कली के खूबसूरत अनारकली कुर्ते, नेट की डिजाइनदार साड़ियाँ और क्रेप मटेरियल के लहँगे इस गणेशोत्सव में भी फैशन बाजार में अपनी छटा बिखेरते नजर आएँगे। सपना-संगीता रोड स्थित छाबड़ा 555 की संचालक नेहा खनूजा की मानें तो नवरात्रि व दशहरे की शॉपिंग के लिए गणेशोत्सव सबसे शुभ है।गणेश चतुर्थी व नवरात्रि के लिए विशेष तौर पर हमारे यहाँ साड़ी, लहँगे व सूट का बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध है, जिसमें आप अपने बजट के अनुसार लाइट वेट से लेकर हैवी वेट तक के डिजाइनदार लहँगे खरीद सकते हैं। हमारी विशेषता हमारा उम्दा कलेक्शन है, जिसमें आपको हर बार कुछ नया देखने को मिलेगा। हर सीजन व फेस्टिवल को ध्यान में रखकर हमारे यहाँ स्टॉक को अपडेट किया जाता है, जिससे कस्टमर को लेटेस्ट फैशन की ड्रेसेस मिल सकें। रंग-बिरंगे फुटवियर
समय बदलने के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व में चार चाँद लगाने वाले फुट वियर भी अब पूरी तरह से फैशन के रंग में ढल गए हैं। जहाँ हम त्योहारों पर आभूषणों व कपड़ों की शॉपिंग करते हैं, वहीं फुटवियर की शॉपिंग भी हमारे बजट में कहीं न कहीं अपनी जगह बना ही लेती है। फैशन के मामले में अब हम अपने परिधानों की तरह फुटवियर में भी किसी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करते हैं। पलासिया स्थित 'शूज' भी अपने फेस्टिवल कलेक्शन के साथ ग्राहको के स्वागत में पूरी तरह से तैयार है। यदि हम गणेशोत्सव व नवरात्रि के लिए फैशनेबल फुट वियर की बात करें तो इन दिनों लड़कियों में कोल्हापुरी व थम्स पैटर्न की रंग-बिरंगी चप्पलें सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं, जो पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ लुक में फैशनेबल भी होती है। लड़कों के फुटवियर में कैजुअल स्पोर्ट्स शू, एंकल शू और लोफर शू की डिमांड इन दिनों सबसे अधिक है। शूज के संचालक राजकुमार कोटवानी के अनुसार त्योहारों पर अब युवा कपड़ों की तरह फुटवियर की खरीददारी में विशेष रुचि लेने लगे हैं। अधिकांश युवा तो अपने कपड़ों के रंगों से मेल खाते मेचिंग फुटवियर को ही पहनना पसंद करते हैं। यही वजह है कि शादी, पॉर्टी व त्योहारों के लिए खासतौर पर युवा अपने कपड़ों के साथ ही नए फुटवियर भी खरीदते हैं। हमारे यहाँ युवाओं के लिए कैजुअल से लेकर फैशनेबल फुटवियर का एक अच्छा कलेक्शन उपलब्ध है।