Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सच्ची घटना पर मार्मिक फिल्म

मस्ट वॉच

Advertiesment
हमें फॉलो करें सच्ची घटना पर मार्मिक फिल्म
ND
1988 में तीन ग्रे व्हेल्स किसी अनजाने रास्ते से बहकर अलास्का के बर्फीले इलाके में पहुँच गईं। बाद में एक बड़ा अभियान चलाकर उन व्हेल्स को सुरक्षित समुद्र में पहुँचाया गया। इस सच्ची घटना पर फिल्म निर्देशक केन क्वापिस ने एक शानदार फिल्म बिग मिरेकल बनाई। हाल ही में ये फिल्म रिलीज हुई है और काफी पसंद की जा रही है। तीन व्हेल मछलियों को बचाने के लिए जिस तरह पूरी दुनिया आगे आती है, वह फिल्म का सबसे मार्मिक पक्ष है।

फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि अलास्का में रहने वाले रिपोर्टर एडम कार्लसन और एक वालेंटियर रशेल क्रेमर को आर्कटिक सर्कल में फँसी तीन ग्रे व्हेल्स के बारे में पता चलता है। एडम इस ब्रेकिंग न्यूज के जरिए अपना करियर बनाना चाहता है, लेकिन रशेल का मकसद है उन व्हेल्स की जान बचाना। ड्रू बेरीमूर ने रशेल के किरदार में बेहतरीन अभिनय किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi