भारत वेस्टइंडीज टेस्ट मैच सीरिज से ऑस्ट्रेलियाई अंपायर डेरेल हार्पर के हटने से ऑस्ट्रेलिया का मीडिया धोनी से बेहद खफा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की माँग कर रहा है। इस बात से भारतीय टीम और देश के नागरिक हैरान हैं। हैरानी इसलिए कि खराब अंपायरिंग की शिकायत का अधिकार हर टीम को होता है। हार्पर की खराब अंपायरिंग की बदौलत भारत टेस्ट हार भी सकता था। ऑस्ट्रेलिया विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत खोने के बाद बौखलाया हुआ है और मौका मिलते ही भारत को निशाना बनाने से बाज नहीं आता।
ऐसा होना आज की बात नहीं है। जब भी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाड़ी भिड़े हैं, सजा हमेशा भारतीय खिलाड़ी को ही मिलती है। बीसीसीआई को इस मुद्दे पर धोनी का पूरा समर्थन करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के इस प्रचार युद्ध के जवाब में भारतीय मीडिया को भी भारत के पक्ष को दुनिया के सामने रखना चाहिए।