ऑस्ट्रेलिया में सेना के लिए हल्के सोलर पेनल युक्त हेलमेट को लेकर कवायद चल रही है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में पैदल सैनिकों को अपने साथ लगभग आधा किलो वजनी बैटरी भी लेकर चलना पड़ती है, क्योंकि उन्हें अपने रेडियोज, नाइट विजन चश्मे, टार्च से लेकर अन्य प्रकार के उपकरण चलाने पड़ते हैं। ऐसे में सैनिकों को चलने में दिक्कत होती है। ऑस्ट्रेलियन नेशन यूनिवर्सिटी ने अपने एक प्रोजेक्ट के तहत ऐसे सोलर सेल्स विकसित किए हैं, जो इंसान के बालों से भी पतले हैं। इन्हें सिल्वर सेल्स नाम दिया गया है।
दरअसल परंपरागत सोलर सेल्स की मोटाई लगभग 0.2 मिमी होती है और अगर इसे हेलमेट पर लगाने के लिए मोड़ा जाता है तब यह टूट जाते हैं, ऐसे में सिल्वर सोलर सेल्स को जैसे चाहे वैसे मोड़ कर हेलमेट पर लगाया जा सकता है। इन हेलमेट्स का उत्पादन होने में अभी थोड़ा समय जरूर लग सकता है, पर अगर सैनिकों के हेलमेट पर इसका प्रयोग हो सकता है तब भविष्य में इनका उपयोग कई वस्तुओं पर किया जा सकता है।