Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेलेंटाइन कविता : निश्छल प्रेम की परिभाषा

Advertiesment
हमें फॉलो करें वेलेंटाइन डे कविता
रोचिका शर्मा
 
निश्छल प्रेम की परिभाषा हो,
या किसी कवि की कविता।  
स्थिर झील का पानी हो,
या सतत, सलिल, सरिता।  
चमकीली किरण उषा की,
या चाँद की शीतल चांदनी।  
मेघ मल्हार किसी का हो तुम,
या किसी राग की रागिनी।  
नित सोच-सोच तुम्हें मैं,समझ नहीं पाता हूं।  
अनमना सा रहता हूं, दीवाना हुआ जाता हूं।  


 
खत लिखना चाहूं लेकिन, खत लिखना भी ना आए।  
इजहारे मुहब्बत करने में, शब्दकोष रिक्त हो जाए।   
फूलों के गुलदस्ते में, दिल अपना भिजवाता हूं।  
इस प्रेम मास के प्रेम दिवस पर, इज़हार किए देता हूं।  
अपना लो या ठुकरा दो,  कभी शिकवा ना करूंगा,
निश्च्छल प्रेम है, मरते दम तक, तुम्हें ही प्यार करूंगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi