Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए पूर्वमुखी मकान के शुभ-अशुभ फल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vastu for East Facing Homes
वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए पूर्वमुखी मकान के फल 
- पं. अशोक पँवार 'मयंक' 


 
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्वमुखी मकान में अच्छे-बुरे फल भी मिलते हैं। किसी भी क्षेत्र में, किसी भी दिशा में बना मकान शुभ या अशुभ परिणाम देता है। मकान किस प्रकार बना है, इस बात पर अधिक निर्भर करता है। 
 
घर के सामने 'टी' नुमा रास्ता हो तो पूर्व मुखी मकान भी अशुभ परिणाम देगा, जबकि दक्षिण मुखी मकान सुव्यवस्थित बना हो तो उसके परिणाम भी अच्छे मिलते हैं। पूर्वमुखी मकान के स्वामी पृथ्वी पर मानस का निर्माण करने वाले ब्रह्मा जी हैं, फिर भी इस दिशा में बना मकान अच्छे या बुरे परिणाम देता है। 
 
 
webdunia


 


पूर्वमुखी मकान हो और ईशान में रास्ता हो तो उसके शुभ परिणाम नष्ट हो जाएंगे, क्योंकि हम जूते-चप्पल पहनकर आएंगे या वहीं रखेंगे। मकान पूर्वमुखी हो व ईशान भी ठीक हो, लेकिन घर के अंदर का हिस्सा लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई में बराबर हो तो धनात्मक ऊर्जा नहीं मिलेगी। ऋणात्मक ऊर्जा मिलने से उस घर में रहने वाले मानसिक तनाव से ग्रस्त रहेंगे। 
 
यदि मकान कुछ तिरछा या पतंगनुमा हो तब भी शुभ फल नहीं मिलेंगे व अशुभ परिणाम भुगतने पड़ेंगे। यदि ईशान में शौचालय होगा तो आर्थिक कष्ट झेलने पड़ेंगे। मकान की पूर्वी दिशा की दीवार और चबूतरे ऊंचे हो तो घर का स्वामी धन से रहित हो जाएगा। संतान अस्वस्थ, मंदबुद्धि होगी। पूर्व दिशा में खाली जगह छोड़े बिना मकान चार दीवारी से सटाकर बना हो तो पुरुष संतान में कमी होती है व संतान विकलांग भी हो सकती है। 
 
 
webdunia

 


पूर्व में खाली जगह नहीं छोड़ी हो और पश्चिम में ढलान हो तो वहां रहने वालों को आंखों की बीमारी और लकवा हो सकता है। पूर्वी हिस्से में मिट्टी के ढेर, ऊंची चट्टान, टीले, कुडा़ और किसी भी प्रकार की गंदगी हो तो धन व संतान की हानि का सामना करना पड़ता है।
 
दक्षिण-पूर्व दिशा में मुख्य द्वार नहीं होना चाहिए, नहीं तो गृह स्वामी धन से रहित कोर्ट-कचहरी के चक्कर में रहने वाला, कर्जदार बन जाता है। मकान के पूर्वी हिस्से में खाली जगह हो तो वंशवृद्धि के साथ-साथ संतान भी लाभ देती है और मकान के पूरे निर्माण कार्य में पूर्वी हिस्सा थोड़ा नीचा रखा गया हो तो वहां के रहने वाले धन-संपदा के साथ स्वस्थ भी रहते हैं। मकान का मुख्य द्वार व अन्य द्वार भी पूर्वाभिमुखी हो तो शुभ परिणाम मिलते हैं। 
 
घर के सामने नाली हो व दक्षिण से उत्तर की ओर जाती हो या पानी की टंकी हो तो शुभ फल मिलते हैं। पूर्व दिशा नीची हो व दक्षिण ऊंची हो तो मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा व शांति के साथ सौभाग्‍य की वृद्धि होती है। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi