Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज जन्म लिए बालक या बालिका कैसे होंगे?

कैसा होगा आज जन्म लिए बालक का भविष्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें 16 नवंबर
ND

आज यानि 16 नवंबर को जन्म लिए बालक या बालिका का का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस दिन जन्मा बच्चा उदार दिल का होता है। उसकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही यह बच्चा भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होगा।

आज जन्मा बच्चा पैनी नजर का होगा/होगी। किसी के मन की बात तुरंत समझने की इस बच्चे में दक्षता होगी। आज जन्म लिया बालक पुनर्वसु नक्षत्र का है। इस नक्षत्र में जन्मा बच्चा विचारपूर्वक कार्य करने वाला, मेधावी, अच्छे कपड़ों का शौकीन, अभिमानी, उच्चाभिलाषी, उत्तम तथा महत्वपूर्ण पद प्राप्त करने वाला व थोड़ा आलसी हो सकता है।

इस दिन जन्मे बच्चे की गोचर कुंडली का लग्न तुला होगा। 15 तारीख को शनि तुला राशि में प्रविष्ट हुए हैं अत: शनि केन्द्र में होगा। सूर्य वहां पहले से ही है। राशि मिथुन होगी। सप्तम स्थान में गुरु है। शुक्र, राहु, बुध द्वितीय स्थान में आ रहे हैं। राहु की वजह से वाणी में किंचित कटुता लेकिन शुक्र के कारण प्रखरता भी रहेगी। मंगल आय स्थान में है यह भी धनवान होने के लक्षण है। इस गोचर कुंडली में केतु अधिष्ठित चंद्र भाग्य स्थान में है जो कि कुंडली का सर्वोत्तम योग कहा जा सकता है।

webdunia
ND
अगर बच्चे का जन्म प्रात: 10 बजे के आसपास है तो यह लग्न धनु होगा। सूर्य व शनि आय स्थान में होंगे। मंगल सिंह राशि का भाग्य स्थान में होगा। बुध राहु व शुक्र 12वें स्थान में हैं। 11वें स्थान में शनि माता-पिता के लिए कष्टकर हो सकता है। पंचम स्थान का गुरु श्रेष्ठ वक्ता बनाता है। 12वें स्थान का शुक्र ताउम्र अत्यधिक धनवान बनाता है। कुल मिलाकर आज जन्म लिया बालक या बालिका जन्म से तो भाग्यशाली है लेकिन सेहत की दृष्टि से कुछ संकेत शुभ नहीं है अत: सावधानी जरूरी है। साथ ही मंगल पंचमेश और द्वादशेश होकर भाग्य स्थान में है अत: भाग्य में कुछ रूकावटों से इंकार नहीं किया जा सकता।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi