Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करियर के लिए जलाएँ दीप

कब और कहाँ जलाएँ दीप

हमें फॉलो करें करियर के लिए जलाएँ दीप
ND
कहते हैं प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है, इससे व्यक्ति अपने उन कार्यों को भी सिद्ध कर लेता है, जो उनको असंभव दिखाई देते हैं। आजकल युवा प्रेयर की ओर आकर्षित हो रहे है। स्टडी और करियर में ‍व्यस्त होने के बावजूद भी रोज शाम को मंदिरों में दीपक लगाना नहीं भूलते। युवा इसे समाज की परंपरा बताते हैं तो किसी के लिए प्लेनेट की शांति के लिए आवश्यक उपाय। मंदिरों में अक्सर सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष व भगवान की मूर्ति के आगे युवक-युवतियों को दीप जलाते देखा जा सकता है।

आइए देखते हैं कब और कहाँ जलाएँ दीप ताकि आपकी प्रॉब्लम दूर हो सकें।

webdunia
ND
- सोमवार के दिन शिवजी के मंदिर में दीप जलाने से युवतियों को मनवांछित वर मिलता है एवं शादी भी जल्दी हो जाती है। लव मैरिज करने की इच्छा रखने वालों को यह उपाय जरूर करना चाहिए।

- मंगलवार को विष्णु मंदिर व केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने से हेल्थ व फिटनेस मिलती है।

- बुधवार के दिन विष्णु भगवान और गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाएँ। इससे ‍फिजुलखर्ची कम होगी। बाधाएँ दूर होगी।

- बृहस्पतिवार के दिन मंदिर या केले के वृक्ष तले दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन में आ रही रूकावटें दूर होकर समस्त मनोकामनाएँ पूर्ण होंगी। विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाएँ।


- शुक्रवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में घी का दीपक जलाने से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सौभाग्य मिलता है।

- शनि से प्रभावित लोगों के लिए हनुमानजी व पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से जीवन की हर अड़चन दूर होती है। खासकर करियर की उलझनें कम होती है।

- शनिवार के दिन हनुमान मंदिर व पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से शनि के नेगेटिव प्रभाव से शांति मिलती है। जिनका स्टडी में मन नहीं लगता उन्हें यह उपाय करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi