Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राशि अनुसार कैसे करें महालक्ष्मी पूजन

Advertiesment
हमें फॉलो करें महालक्ष्मी पूजन
- आचार्य डॉक्टर संजय

FILE


दीपावली के समय सभी जातक महालक्ष्मी पूजन करते हैं लेकिन यदि जातक अपनी राशि अनुसार विधि-विधान से पूजन करें तो महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में धन-समृद्धि आती है।

आइए, जानें किस-किस राशि वाले जातक को लक्ष्मी के किस स्वरूप की और किस प्रकार से पूजन करने से इष्टतम लाभ हो सकता है।


webdunia
FILE


मेष राशि के जातकों को दीपावली के दिन शुक्र यंत्र व शनि यंत्र मंत्रों से यंत्रों को अभिमंत्रित कर घर के मंदिर में एक वर्ष के लिए स्थापित करने तथा नित्य पूजन करने से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस राशि के जातक अगर ऋण से त्रस्त हैं तो उन्हें दीपावली से नित्य 'ऋणहर्ता मंगल स्तोत्र’’ का पाठ करना चाहिए इससे ऋण उतरने लगता है।

webdunia
FILE


वृषभ राशि के जातक दीपावली की रात्रि से आरंभ कर लगातार 7 दिन, महालक्ष्मी यंत्र के सम्मुख, कमल गटटे की माला से 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का विधिवत 11 माला जाप करने तथा सातवें दिन ब्राह्मण को भोजन कराया जाना उत्तम आर्थिक अनुकूलता लाता है। इस राशि के जातकों के लिए दीपावली से हर शुक्रवार को श्री विष्णु-लक्ष्मी का पूजन करने से धन व नाम मिलता है। इस प्रयोग को कम से कम एक साल तक करें।


webdunia
FILE


मिथुन राशि के जातक दीपावली के दिन चांदी का 'श्री’ बनवाकर श्री लक्ष्मी के मंत्रों से पूरित कर गले में धारण करें तो निश्चित ही धनलाभ होता है। ऋद्धि सिद्धि के दाता गणेश जी और लक्ष्मी जी के संयुक्त महायंत्र की दीपावली के दिन पूजा करने के पश्चात गल्ले या तिजोरी में रखने से धन का भंडार भरा रहता है तथा परिवार में व्यक्ति प्रसन्न और सुखी रहता है।


webdunia
FILE


कर्क राशि के जातक दीपावली पर सूर्य यंत्र व शुक्र यंत्र बनवा कर अभिमंत्रित करें। घर के मंदिर में एक वर्ष के लिए इसे स्थापित करने, नित्य दर्शन व पूजन करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। कर्क राशि के जातक दीपावली के बाद पहली बार जब चंद्रमा दिखे, उस दिन से अगली पूर्णिमा तक हर रोज रात को केले के पत्ते पर दही-भात रख कर चंदमा को दिखाएं और मंदिर में पंडितजी को दान दें। इससे धन प्राप्ति के प्रबल योग बनते हैं।


webdunia
FILE


सिंह राशि के जातकों के लिए दीपावली के दिन बुध यंत्र अभिमंत्रित कर घर के मंदिर में एक वर्ष के लिए यंत्र को स्थापित करने, नित्य दर्शन व पूजन करने से लक्ष्मी माता की असीम कृपा प्राप्त होती है। दीपावली से शुरू कर 'ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का श्री विष्णु जी के सम्मुख जाप रोजाना करें, धनलाभ होता है।


webdunia
FILE


कन्या राशि के जातक दीपावली के दिन चंद्र यंत्र व शुक्र यंत्र अभिमंत्रित कर घर के मंदिर में एक वर्ष के लिए स्थापित कर नित्य दर्शन व पूजन करें तो आर्थिक संकट दूर होता है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। दीपावली को लाजावर्त नग को चांदी में जड़वाकर लक्ष्मी के मंत्रों से अभिमंत्रित कर मध्यमा अंगुली में धारण करने से जातक धनवान बनता है।


webdunia
FILE


तुला राशि के जातक को दीपावली के दिन श्रीयंत्र की प्राण प्रतिष्ठा करनी चाहिए और प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए। इससे सभी प्रकार के दुख, रोग व दरिद्रता का नाश होता है, सभी तरह के भौतिक सुख, शांति व आनन्द प्राप्त होते हैं। इसके अलावा दीपावली पर सूर्य यंत्र व मंगल यंत्र अभिमंत्रित कर घर के मंदिर में एक वर्ष के लिए स्थापित करने, नित्य दर्शन व पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है व यश मिलता है।


webdunia
FILE


वृश्चिक राशि के जातक को दीपावली पर गुरु यंत्र व बुध यंत्र अभिमंत्रित कर घर के मंदिर में एक वर्ष के लिए स्थापित कर नित्य दर्शन व पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। मंगल यंत्र के सम्मुख दीपावली से शुरू कर नित्य 'ऋणहर्ता मंगल स्तोत्र’ का पाठ करें तो शीध्र ही ऋण उतरने लगता है और धन की बरकत होने लगती है।


webdunia
FILE


धनु राशि के जातकों को दीपावली पर शनि यंत्र व शुक्र यंत्र अभिमंत्रित कर घर के मंदिर में एक वर्ष के लिए स्थापित करने, नित्य दर्शन व पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। धनु राशि के जातक यदि दीपावली पूजन में 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौं ॐ ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं सकल ह्रीं सौं ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ’ मंत्र की 21 माला जाप रोजाना करें तो अक्षय धन की प्राप्ति होती है।


webdunia
FILE


मकर राशि के जातक को दीपावली पर शनि व मंगल यंत्र अभिमंत्रित कर घर के मंदिर में एक वर्ष के लिए स्थापित करें। इसके नित्य दर्शन व पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। दीपावली के दिन शनि यंत्र को घर की पश्चिम दिशा में नीले कपड़े के आसन पर स्थापित कर नित्य शनि के मंत्रों से जप करें व तेल का दीपक भी जलाएं, तो जातक धनी बनता है।


webdunia
FILE


कुंभ राशि के जातक को दीपावली पर गुरु यंत्र अभिमंत्रित कर घर के मंदिर में एक वर्ष के लिए स्थापित करें। ऐसा करने से व नित्य दर्शन व पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। दीपावली की अमावस्या की रात से पहले आने वाले शनिवार से घर की पूरी साफ सफाई शुरू कर अटाला, टूटी चीजें घर से निकाल दें और सभी सामान व्यवस्थित रखें। इससे घर में लक्ष्मी आती है।

webdunia
FILE


मीन राशि राशि के जातक को दीपावली पर शनि व मंगल यंत्र अभिमंत्रित कर घर के मंदिर में एक वर्ष के लिए स्थापित करने, नित्य दर्शन व पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। दीपावली के दिन 11 हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में रख कर ॐ वक्रतुण्डाय हुं’ मंत्र का 11 माला जाप कर तिजोरी में रख दिया जाए और रोजाना वहां दीया जलाया जाए तो व्यापार की उन्नति होने लगती है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi