Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

3 अगस्त 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

हमें फॉलो करें 3 अगस्त 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
FILE

मेष- कारोबारी काम बना लेंगे। आय का नवीन स्रोत बनेगा। अचानक आए खर्च से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। बैंक से संबंधित परेशानी आ सकती है। कर्मक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। नए उत्साह का लाभ प्राप्त होगा। मन लगाकर काम करें। स्वार्थी मनोवृत्ति के कारण आलोचना सहनी पड़ेगी। व्यावसायिक प्रभाव में कमी आएगी। जमीन-जायदाद के कार्यों में अड़चन आएगी। शारीरिक निर्बलता दूर होगी। खर्च की पूर्ति कठिनाई से हो पाएगी।

वृषभ- ऐश्वर्य प्राप्ति का समय है। आपसी सलाह से काम बनता चला जाएगा। विवादित स्थितियों को सुलझा सकेंगे। कड़वे समय में सुधार आएगा। खास लाभ मिल जाएगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जरूरी कागजात संभालकर रखें। निवेश लाभदायी रहेगा। कठिनाइयां बढ़ेंगी, परंतु निराश न हों। प्रयासों से कार्य बन जाएंगे। क्रोध से बचें, वरना हान‍ि हो सकती है। खाने-पीने में स्वाद को न देखें। पद की गरिमा बरकरार रख पाएंगे। गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त करें। भरपूर प्रयत्न करें।

मिथुन- रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। व्यावसायिक प्रबंधन लाभदायी रहेगा। दूसरों के मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। महत्वपूर्ण कार्य बना पाने में सफल होंगे। सात्विक आचार-विचार से लाभ होगा। नौकरी में सावधानी बरतें। गुरु पूजन करें। परिजन सहयोग ‍करेंगे। दोपहर बाद मर्यादित भाषा के कारण बिगड़े कार्य सुधरेंगे। विवाद से तनाव उभरेगा। पुराना रोग उभर सकता है। समय नकारात्मक बना रहेगा।

कर्क- प्रेम, रोमांस मिठास रहेगी। धन लाभ के योग मिलेंगे। कामकाज का विस्तार हो सकेगा। साझा भाव बना रहेगा। बाहरी तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रगतिवर्धक समाचार आएंगे। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, जो कि भविष्य के लिए लाभदायक होंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। वित्तीय प्रबंध होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक प्रति‍ष्ठा प्राप्त होगी। यश तथा उपलब्धि का काल है। सत्कर्म करें।

सिंह- लाभप्रद जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किए प्रयासों का लाभ मिलेगा। अधिकारी सहयोग, प्रसन्नता दर्शाएंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। दूसरों की आलोचना न करें। विवादास्पद मामला पक्ष में सुलझेगा। आर्थिक मजबूती रहेगी। लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होंगे। व्यय की अधिकता से चिंतित होंगे। नए संबंध बनेंगे। लाभजनक योग है। परिश्रम से कार्य की बाधा दूर होगी। छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं। सफलता प्राप्त होगी। देवदर्शन से प्रसन्नता प्राप्त होगी।

कन्या- प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आमदनी का जरिया बढ़ेगा। पुराने रुके कामकाज समय पर होंगे। लेन-देन में स्पष्टता बनी रहेगी। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। सत्कर्म करें। कुदृष्टि से बचें। सात्विक आचरण से लाभ होगा। स्वास्‍थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। प्रयास सार्थक होंगे। नौकरी में पद की जवाबदेही समझना होगी। शाम में परेशानी से तनाव बना रहेगा। अपनों से विरोध बना रहेगा।

webdunia
FILE
तुला- शुभ समाचार का संचार होगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के अवसर मिलेंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। संतान के कार्यों से कष्ट होगा। धार्मिक विश्वास बढ़ेगा। मांगने पर मदद मिल जाएगी। चालू काम आसानी से तय होगा। शुभ संकेत मिल सकते हैं। विपुल धन प्राप्ति का समय है। तन्मय होकर प्रयत्न करें। लाभ होगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। विवाद एवं क्रोध से बचना ही श्रेयस्कर है। किसी भी तकलीफ को हल्के से न लें।

वृश्चिक- उन्नति का समय है। सम्मान प्राप्त होगा। विनम्र रहें। अधिकतर कामों में सफलता से प्रसन्नता बढ़ेगी। पारिवारिक मतभेद सुलझेंगे। अग्नि के उपयोग में सावधानी रखें। रुका धन मिलेगा। आपसी सलाह से काम बना लेंगे। योजनाबद्ध काम तय होगा। पदोन्नति की संभावना बनी रहेगी। संतान से संबंधित व्यर्थ की सोच-विचार में समय बीतेगा। वाद-विवाद हो सकता है। सुअवसर हाथों से जाने न दें। पूर्व कार्य की योजना साकार होगी। स्वास्‍थ्य ठीक रखें।

धनु- महत्वपूर्ण कार्यों में समय साध सकेंगे। उन्नति, प्रगति के अवसर आएंगे। व्यापारिक योजना, बातचीत सार्थक रहेगी। सुखद समाचार मिलेंगे। ‍परिश्रम के साथ लाभ मिलेगा। आगे की योजना तय होगी। घरेलू उलझनों के कारण परेशानी का वातावरण बनेगा। हालात में परिवर्तन आएगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व प्राप्त होगा। सुख होगा। जमानत जवाबदारी के कामों से बचें। यात्रा में लापरवाही से नुकसान संभव है। बाहरी समन्वय बना रहेगा।

मकर- गुम हुई वस्तु मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावहारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। रास्ता तय करना आसान रहेगा। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। व्यवसाय की स्‍थिति यथावत बनी रहेगी। सकारात्मक चिंतन से बहुत लाभ होगा। अदालती कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक कार्य तनाव दे सकता है। हानि की भरपाई होगी।

कुंभ- उन्नति होने की प्रबल संभावना है। प्रयास, परिश्रम का लाभ मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक समस्या आपके प्रयास से हल होगी। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। बाहरी तौर पर मदद मिल जाएगी। आर्थिक विस्तार होगा। पुराने रोग में सुधार आएगा। प्रयास जारी रखें। धन लाभ बढ़ेगा। यात्रा होगी। वाणी प्रयोग में कटु वचन से उलझन बढ़ेगी। दोस्तों में समय व्यतीत होगा। देवदर्शन एवं गुरु पूजन करें। भावनात्मक चिंतन से मन व्यथित होगा।

मीन- अतिथि के आने का योग है। पारिवारिक सुख में वृद्धि से मन प्रसन्न होगा। कारोबारी शैली की प्रशंसा होगी। विरोधी गतिविधि पर अंकुश लगेगा। कार्य में पूर्णता प्राप्त होगी। वर्चस्व प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। कानूनी प्रक्रिया से चिंतित होंगे। व्यवसाय सामान्य चलेगा। पारिवारिक मामलों में आवेश न दर्शाएं। ऋण कम करने के प्रयास करें। स्वास्‍थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशानी बढ़ेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi