Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिंद्रा का ट्रैक्टर कारखाना द.भारत में

Advertiesment
हमें फॉलो करें महिंद्रा
नई दिल्ली , गुरुवार, 26 अगस्त 2010 (18:22 IST)
महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर बनाने का नया कारखाना 2012-13 तक दक्षिण भारत में लगाएगी। इस कारखाने की क्षमता एक लाख इकाई सालाना होगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (वाहन एवं कृषि क्षेत्र) पवन गोयनका ने कहा कि देश में हमारी क्षमता कम हो गई है और हम नया कारखाना लगाने पर विचार कर रहे हैं। यह कारखाना संभवत: दक्षिण भारत में लगाया जाएगा क्योंकि इस क्षेत्र में हमारा कोई संयंत्र नहीं है।

कंपनी की फिलहाल नागपुर, मुंबई, जयपुर और चंडीगढ़ में चार कारखाने हैं, जिसकी क्षमता दो लाख इकाई सालाना है।

गोयनका ने कहा कि हम नए कारखाने की क्षमता एक लाख इकाई सालाना चाहते हैं। हालाँकि उन्होंने नए कारखाने में निवेश किए जाने वाली अनुमानित राशि के बारे में कुछ नहीं बताया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi