Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाथरूम में कैमरा चाहती थीं शेर्लिन

हमें फॉलो करें बाथरूम में कैमरा चाहती थीं शेर्लिन
टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा ले रहे लोग सामने आ चुके हैं और इनमें शेर्लिन चोपड़ा का नाम नहीं है। इस शो के आरंभ होने के पूर्व चर्चा थी कि हॉट और सेक्सी शेर्लिन भी इसमें हिस्सा लेने वाली हैं।

आखिर शेर्लिन इस शो का हिस्सा क्यों नहीं है? जब इस प्रश्न का जवाब ढूँढा गया तो दो कारण सामने आए। पहला यह कि शेर्लिन ने लगभग तीन माह चलने वाले इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बदले में तीन करोड़ रुपए माँगे। पहला म्यूजिक अलबम के हिट होने ने बाद शेर्लिन का दूसरा अलबम ‘दर्द-ए-शेर्लिन’ भी सफलता हासिल कर रहा है और इस वजह से शेर्लिन ने भारी भरकम रकम माँगी।

दूसर कारण जो पता चला कि शेर्लिन ने आयोजकों को कहा कि वे ‘बिग बॉस’ के हाउस के बाथरुम में भी कैमरा लगाएँ ताकि वे नहाते समय अपनी बिकनी और इनर वियर का प्रदर्शन भी कर सकें। शेर्लिन का मानना था कि इस बहाने शो को खासी लोकप्रियता हासिल होगी।

गौरतलब है कि यूके में प्रसारित होने वाले शो ‘बिग ब्रदर’ में दो वर्ष पहले तक बाथरूम में भी कैमरे लगाए जाते थे, लेकिन जब शिल्पा शेट्टी ने इस शो में हिस्सा लिया था तो उन्होंने इन्हें हटाने को कहा था। शिल्पा का सोचना था कि यह उनकी संस्कृति के खिलाफ है। शिल्पा की बात मानते हुए बाथरूम से कैमरे हटा लिए गए थे, लेकिन शेर्लिन की सोच शिल्पा के एकदम विपरीत है। खैर, शेर्लिन की माँगों को ठुकरा दिया गया।

इस बारे में जब शेर्लिन के प्रचारक डेल भगवागर से बात की गई तो उन्होंने कहा ‘शेर्लिन अपने करियर के शुरुआत से ही ऐसी हैं। उनकी इमेज बोल्ड, बिंदास और सेक्सी लड़की की है। अब इसके लिए उनकी सोच को जिम्मेदार ठहराना गलत है। इन दिनों चाहे करीना कपूर हो या प्रियंका चोपड़ा, सभी फिल्मों में बिकनी में नजर आ रही हैं। फिर रियलिटी शो के लिए दोहरे मापदंड क्यों?’

सभी का मानना है कि यदि शेर्लिन इस शो से जुड़ी होती तो शो की टीआरपी शेर्लिन की इमेज को देखते हुए बहुत ज्यादा होती। इसमें शेर्लिन का नहीं बल्कि ‘बिग बॉस’ का नुकसान है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi