Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बी.आर. चोपड़ा का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीआर चोपड़ा
IFM
प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी.आर. चोपड़ा का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। 94 वर्षीय चोपड़ा लंबे समय से बीमार थे। अपने जूहू स्थित घर में उन्होंने सुबह 8.15 पर अंतिम साँस ली। आज शाम 4.30 पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बी.आर. चोपड़ा ने अपने लंबे करियर में अनेक सुपरहिट फिल्में बनाईं, जिनमें ‘नया दौर’, ‘हमराज़’, धुँध’, ‘इंसाफ का तराजू’ और ‘निकाह’ प्रमुख हैं। उनके द्वारा निर्मित टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ भी बेहद सफल और चर्चित रहा था।

वे यश चोपड़ा के बड़े भाई थे। उनके परिवार में पुत्र रवि चोपड़ा और पुत्रियाँ शशि और नीना हैं। बी.आर. चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi