Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यमला पगला दीवाना 2 : मूवी प्रिव्यू

Advertiesment
हमें फॉलो करें यमला पगला दीवाना 2 : मूवी प्रिव्यू
बैनर : सनी साउंड्स प्रा.लि., वायपीडी फिल्म्स लि. यूके
निर्देशक : संगीत सिवन
संगीत : शरीब साबरी, तोशी साबरी
कलाकार : धर्मेन्द्र, सनी देओल, बॉबी देओल, नेहा शर्मा, क्रिस्टिना अखीवा, अनुपम खेर, जॉनी लीवर, अन्नू कपूर
रिलीज डेट : 7 जून 2013

webdunia
PR


यमला पगला दीवाना 2 में न केवल निर्देशक बदल गया है बल्कि नई कहानी भी देखने को मिलेगी। किरदारों के नाम वही है, जो पिछले भाग में थे। सीक्वल का निर्देशन संगीत सिवन ने किया है जो कई सफल मलयालम फिल्म बना चुके हैं। हिंदी में उन्होंने जोर, क्या कूल हैं हम और अपना सपना मनी मनी जैसी फिल्में बनाई हैं। खास बात यह है कि इस बार कहानी का आइडिया सनी की बीवी का है।

webdunia
PR

webdunia
PR

देओल तिकड़ी फिर एक बार दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। धरम (धर्मेन्द्र), परमवीर (सनी देओल) और गजोधर (बॉबी देओल) इस बार यूनाइटेड किंगडम में दिखाई देंगे। परमवीर ‘यमला पगला दीवाना’ नामक एक क्लब खोलता है और यहां उसकी मुलाकात धरम और गजोधर से होती है।
webdunia
PR

webdunia
PR

इस फिल्म से जुड़े लोगों का दावा है कि इस बार डबल मस्ती, डबल धमाल, डबल एक्शन और डबल रोमांस होगा। सुमन (नेहा शर्मा) और रीत (क्रिस्टिना अखीवा) की जोड़ी क्रमश: गजोधर और परमवीर के साथ दिखाई देगी। साथ में जॉनी लीवर एक मूर्ख की भूमिका में नजर आएंगे।
webdunia
PR

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi