Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आर... राजकुमार की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें आर राजकुमार
बैनर : इरोज इंटरनेशनल, नेक्स्ट जेन फिल्म्स प्रोडक्शन
निर्माता : सुनील ए. लुल्ला, विकी राजानी
निर्देशक : प्रभुदेवा
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : शाहिद कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद
रिलीज डेट : 6 दिसम्बर 2013

PR


आर... राजकुमार का नाम तीसरी बार बदला गया है। पहले ‘नमक’ था, फिर ‘रैम्बो राजकुमार’ किया गया। रैम्बो हॉलीवुड की एक लोकप्रिय फिल्म श्रृंखला रही है और इस नाम से वे किसी को भी फिल्म नहीं बनाने देते हैं। जब यह बात ‘आर... राजकुमार’ के निर्माताओं को पता चली तो उन्होंने फिल्म का नाम बदल दिया। इसे कुछ लोग ‘र... राजकुमार’ कह रहे हैं और कुछ ‘आर...राजकुमार।‘।

webdunia
PR

यह एक टिपिकल रोमांटिक एक्शन लव स्टोरी है जिसे प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। प्रभुदेवा मसाला एंटरटेनमेंट के लिए जाने जाते हैं और बड़े सितारों के साथ उन्होंने धमाकेदार सफलता हासिल करने वाली फिल्म बनाई है। शाहिद कपूर पर फ्लॉप एक्टर का लेबल चस्पा है और देखने वाली बात यह रहेगी कि इस बार कामयाब निर्देशन भारी पड़ता है या फ्लॉप एक्टर।

webdunia
PR

शाहिद कपूर ने राजकुमार नामक किरदार निभाया है। वह विद्रोही, भावुक और लड़ाकू है। जो एक पल में अच्छा नजर आता है तो दूसरे पल खतरनाक।

webdunia
PR

सोनाक्षी सिन्हा ने चंदा की भूमिका निभाई है। वह अफीम का व्यवसाय करने वाले माणिक परमार की भतीजी है। भारतीय सौंदर्य से ओतप्रोत चंदा का व्यक्तित्व बेहद मजबूत है।

webdunia
PR

बीहड़ और धूल से सने क्षेत्र में यह कहानी सेट है जहां अफीम के खेत हैं और कानून, न्याय को ज्यादा तवज्जो नहीं ‍दी जाती है। इस कहानी में साजिश, रोमांच और मनोरंजन है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi