Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक था टाइगर की कहानी

- वेब दुनिया डेस्क

Advertiesment
हमें फॉलो करें एक था टाइगर
बैनर : यशराज फिल्म्स
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : कबीर खान
संगीत : सोहेल सेन
कलाकार : सलमान खान, कैटरीना कैफ
रिलीज डेट : 15 अगस्त 2012

PR


एक था टाइगर इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्म कही जा सकती है, जिसका इंतजार सलमान खान के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। बॉलीवुड में यह माना जा रहा है कि यह फिल्म आय के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस रोमांटिक थ्रिलर में सलमान एक सीक्रेट एजेंट के रूप में नजर आएंगे और उनकी प्रेमिका के रोल में हैं कैटरीना कैफ।

webdunia
PR


सीक्रेट एजेंट को कोड नेम टाइगर (सलमान खान) दिया गया है। उसका काम है ट्रिनीटी कॉलेज के वैज्ञानिक के बारे में जानकारी जुटाना, उसकी हर गतिविधि पर नजर रखना। टाइगर को यह काम भारतीय सरकार ने सौंपा है क्योंकि उस वैज्ञानिक पर शक है कि वह मिसाइल तकनीक से संबंधित जानकारियां पाकिस्तान को बेचने की फिराक में है।

webdunia
PR


जोया (कैटरीना कैफ) उस वैज्ञानिक की केयर टेकर है, जिस पर हमारे सीक्रेट एजेंट का दिल आ जाता है। यह एजेंट अपने मिशन और प्यार को कैसे साथ में संभालता है यह फिल्म में दिखाया गया है। उसकी यह यात्रा डबलिन, इस्तांबुल, कजाकिस्तान, चिली सहित कई देशों में होती है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi