Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जॉली एलएलबी की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें जॉली एलएलबी
बैनर : फॉक्स स्टार स्टुडियोज
निर्देशक : सुभाष कपूर
संगीत : कृष्ण
कलाकार : अरशद वारसी, अमृता राव, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ल
रिलीज डेट : 15 मार्च 2013

PR


जॉली एलएलबी ने उसी दिन ध्यान खींच लिया था जिस दिन इसका प्रोमो जारी हुआ था। निर्देशक के रूप में सुभाष कपूर का नाम देख फिल्म के प्रति दिलचस्पी और बढ़ जाती है क्योंकि सुभाष इसके पहले ‘फंस गए रे ओबामा’ (2010) जैसी फिल्म दे चुके हैं। भारतीय न्याय व्यवस्था भ्रष्टाचार से ग्रस्त है। न्याय मिलने में वर्षों बीत जाते हैं और इसके जरिये कई लोग अपना हित साध रहे हैं। ‘जॉली एलएलबी’ के जरिये देश की न्याय प्रणाली पर चोट की गई है। उत्तर भारत के शहर मेरठ में रहने वाला जगदीश त्यागी, जिसे लोग जॉली के नाम से पुकारते हैं, एक वकील है।

webdunia
PR

webdunia
PR


कानून में ग्रेज्युएट जॉली कुंठित हो चुका है और अपनी जिंदगी से नाखुश है। कानून की दुनिया में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने के उद्देश्य से वह शॉर्टकट अपनाता है। एक हाई प्रोफाइल केस को वह फिर से खुलवाता है और उसका मुकाबला नई दिल्ली के एक सफलतम वकील से होता है। इसके बाद शुरू होती है एक रोलर कोस्टर राइड, जहां नैतिकता, महत्वाकांक्षा और रिश्तों में अनोखे बदलाव देखने को मिलते हैं।

webdunia
PR

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi