Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दाल में कुछ काला है की कहानी

- वेबदुनिया डेस्क

Advertiesment
हमें फॉलो करें दाल में कुछ काला है़
निर्माता : उर्वशी बाली, दीपक बाली
निर्देशक : आनंद बलराज
कलाकार : जैकी श्रॉफ, वीना मलिक, विजय राज, आनंद बलराज, शक्ति कपूर, अमन वर्मा, राजा चौधरी, लिलीपुट, रज्जाक खान, बॉबी डार्लिंग, सोनिका गिल
रिलीज डेट : 29 जून 2012

मिस्टर डब्बू की उम्र चालीस वर्ष के आसपास है। इस समय वे अकेले हैं और सब कुछ खो चुके हैं। आरामदायक जिंदगी और महिलाएं उनकी कमजोरी है। उनकी निगाह पड़ती है एक लड़की पर जो हीरोइन बनने के लिए संघर्ष कर रही है।

उस लड़की को हाल ही में विरासत में खूब सारा पैसा मिला है। उसको अपने जाल में फंसाने के लिए डब्बू उसके पास ढेर सारे रुपये लेकर जाता है और उसे स्टार बनाने का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए कहता है।

लड़की सिर्फ पैसा चाहती है और उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करे। अचानक उसके बॉयफ्रेंड का फोन आता है और जब उसे इस बारे में पता चलता है तो वह लड़की को डब्बू के साथ जाने के लिए कहता है। बॉयफ्रेंड का प्लान है कि डब्बू को बेवकूफ बनाकर लड़की रफूचक्कर हो जाए।

डब्बू, लड़की और ड्राइवर कार में बैठकर दूसरे शहर के लिए रवाना होते हैं। ड्राइवर चार्ली को शक होता है कि जवान लड़की इस अधेड़ आदमी के साथ क्यों है? उसके पास इतने बड़े बैग में क्या है? उसे दाल में कुछ काला नजर आता है।

रास्ते में कुछ और लोग भी उन्हें शक की निगाह से देखते हैं और उन्हें पता चल जाता है कि बैग में रुपये भरे हैं। वे उनका पीछा करते हैं। अचानक बारिश होती है और पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो जाता है।

लड़की और डब्बू एक बंगले में रुकने का फैसला करते हैं। उनका पीछा कर रहे लोग भी उसी बंगले में रूक जाते हैं। उस बंगले में एक आत्मा रहती है जो उस लड़की का रूप धारण कर लेती है। इसके बाद फिल्म में कई हास्यास्पद घटनाक्रम घटते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi