Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिर

Advertiesment
हमें फॉलो करें फिर
निर्माता : एएसए प्रोडक्शन्स एंड एंटरप्राइजेस प्रा.लि.
निर्देशक : गिरीश धामीजा
संगीत : राघव सचर, शरीब-तोषी
कलाकार : रजनीश दुग्गल, अदा शर्मा, रोशनी चोपड़ा

PR


कबीर मल्होत्रा (रजनीश दुग्गल) एक डॉक्टर है। खुले विचारों वाला कबीर, सिया (रोशनी चोपड़ा) से प्यार कर बैठता है और उससे शादी करता है। शानदार करियर और खुशहाल वैवाहिक जिंदगी, इससे ज्यादा एक पुरुष और क्या चाहता है? कबीर की खुशियां ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाती हैं और अचानक वह मुसीबत से घिर जाता है। उसकी पत्नी सिया गायब हो जाती है। कब, कहाँ और कैसे, इनके जवाब कबीर को ढूंढे नहीं मिलते।

webdunia
PR


हताश कबीर की दिशा (अदा शर्मा) मदद करती है। सिया के बारे जितना जानने की कोशिश वे करते हैं, उतनी ही मुसीबतों में वे फंसते चले जाते हैं। सिया के गायब होने के पीछे क्या कारण है? दिशा कौन है और वह क्यों कबीर की मदद कर रही है? उसकी असलियत क्या है? इन प्रश्नों के उत्तर रोमांच और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ‘फिर’ में मिलेंगे।

webdunia
PR


निर्देशक के बारे में :
गिरीश धामीजा ने कई फिल्मों के लिए संवाद लिखे हैं खासतौर पर मुकेश और महेश भट्ट के बैनर विशेष फिल्म्स के लिए। जख्म, दुश्मन, कसूर, राज, गैंगस्टर के संवाद विशेष रूप से सराहनीय है। बाद में वे विक्रम भट्ट के साथ जुड़ गए और उनकी फिल्मों के लिए संवाद लिखने लगे। बतौर निर्देशक उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन रामपाल को लेकर ‘यकीन’ (2005) नामक थ्रिलर फिल्म बनाई थी, जो असफल रही। 6 वर्ष बाद एक बार फिर वे निर्देशन की ओर लौटे हैं और उन्होंने ‘फिर’ नामक थ्रिलर फिल्म निर्देशित की है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi