Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिस लवली : सी-ग्रेड फिल्म बनाने वालों की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें मिस लवली
बैनर : फ्यूचर ईस्ट, फोर्टिसिमो फिल्म्स
निर्माता : शुमोना गोयल‍
निर्देशक : अशिम अहलूवालिया
कलाकार : नवाजुद्दीन सिद्दिकी, निहारिका सिंह, अनिल जॉर्ज
रिलीज डेट : 17 जनवरी 2014

PR

सत्तर और अस्सी के दशक में सी-ग्रेड फिल्मों का बोलबाला था। इन फिल्मों का मूल उद्देश्य किसी बहाने दर्शकों के सामने सेक्स परोसना रहता था। इसी को आधार बनाकर ‘मिस लवली’ का निर्माण किया गया है। इस कुछ अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सराहा जा चुका है। 2012 में कान फिल्म फिल्म समारोह में भी इस फिल्म को दिखाया गया था। कहानी 1988 से शुरू होती है। सोनू (नवजुद्दीन सिद्दीकी) और विकी (अनिल जॉर्ज) नामक दो भाई सी-ग्रेड फिल्म बनाते हैं जिनमें हॉरर और सेक्स रहता है।


webdunia
PR

सोनू पर फिल्म बनाने का जिम्मा रहता है जबकि विकी फिल्म के व्यावसायिक पक्ष पर ध्यान देता है।


webdunia
PR

पिंकी (निहारिका सिंह) अभिनेत्री बनने का ख्‍वाब लिए मुंबई आई है। उसकी मुलाकात सोनू से होती है।


webdunia
PR

पिंकी की ओर सोनू आकर्षित हो जाता है और अपने भाई का साथ छोड़ वह पिंकी को लेकर फिल्म बनाने का फैसला करता है।


webdunia
PR

सोनू फिल्म का नाम ‘मिस लवली’ रखता है, लेकिन उसके पास कहानी, कलाकार और तकनीशियन नहीं है।


webdunia
PR

इधर सोनू के अलग होने से विकी बहुत गुस्सा हो जाता है। भाई भाई के खून का प्यासा हो जाता है। धोखा, षड्यंत्र और प्यार के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi