sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेरे ब्रदर की दुल्हन : और प्यार हो गया

Advertiesment
हमें फॉलो करें मेरे ब्रदर की दुल्हन
बैनर : यशराज फिल्म्स
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : अली अब्बास जफर
संगीत : सोहेल सेन
कलाकार : इमरान खान, कैटरीना कैफ, अली जफर, तारा डिसूजा, कंवलजीत सिंह, परीक्षित साहनी
रिलीज डेट : 9 सितम्बर 2011

PR


कुश अग्निहोत्री (इमरान खान) की उम्र 28 वर्ष है। मुंबई में रहता है और फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करता है। हांलाकि इस समय वह अपने बड़े भाई लव अग्निहोत्री (अली जफर) के लिए दुल्हन ढूंढने का काम कर रहा है।

webdunia
PR


लव की उम्र 30 वर्ष है और वह इनवेस्मेंट बैंकर है। हमेशा कन्फ्यूज रहता है। यह विदेशी बाबू बड़े ही ठाठ-बाट से रहता है। खूबसूरत चेहरे उसकी कमजोरी है। अचानक एक दिन उसे अहसास होता है कि उसकी लाइफ पार्टनर देसी गर्ल होना चाहिए। देसी गर्ल तलाशने की जवाबदारी वह अपने छोटे भाई को सौंप देता है।

webdunia
PR


कुश कई परिवारों और लड़कियों से मिलता है। बड़े ही मजेदार अनुभव उसे होते हैं। आखिरकार डिम्पल दीक्षित (कैटरीना कैफ) में उसे वे सारी बातें नजर आती हैं जो उसका भाई एक लड़की में चाहता है। 27 वर्षीय डिम्पल बाहर से कुछ और है और अंदर से कुछ और। लंदन में उसका जन्म हुआ है, लेकिन दिल से एकदम देसी है। सीमा में बंधकर उसे जीना पसंद नहीं है। लाइफ में अब वह सैटल होना चाहती है।

webdunia
PR


लव और डिम्पल के परिवार आपस में मिलते हैं। औपचारिकताएं पूरी होती हैं। शादी की तैयारी आरंभ हो जाती है। इसी बीच हमारे हीरो कुश को डिम्पल से प्यार हो जाता है, यानी कि अपने ही भाई की होने वाली दुल्हन से। इसके बाद ई मजेदार घटनाएं घटती हैं और‍ डिम्पल किसकी दुल्हन बनती है, इसके लिए देखना होगी आपको फिल्म

निर्देशक के बारे में :
यशराज फिल्म्स अपने बैनर तले नए निर्देशकों को लगातार अवसर दे रहा है और अली अब्बास जफर को भी ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ निर्देशित करने का मौका मिला। निर्देशक की कमान संभालने के पहले अली ने बारीकी से अपना काम सीखा और झूम बराबर झूम, टशन, न्यूयॉर्क तथा बदमाश कंपनी जैसी फिल्मों में वे असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi