Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रश की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें रश
बैनर : परसेप्ट पिक्चर कंपनी, शोमैन इंटरनेशनल
निर्देशक : शमीन देसाई, प्रियंका देसाई
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : इमरान हाशमी, सागरिका घाटगे, नेहा धूपिया, आदित्य पंचोली
रिलीज डेट : 24 अक्टूबर 2012

वर्ष 2010 में शमीन देसाई ने इमरान हाशमी को लेकर ‘रफ्तार 24 बाय 7’ नाम से एक फिल्म शुरू की थी, लेकिन 2011 के आरंभ में दुर्भाग्यवश शमीन की मृत्यु हो गई। बॉलीवुड में यह मान लिया गया कि यह फिल्म बंद हो गई क्योंकि निर्देशक के नहीं रहने से फिल्म बनाना अत्यंत मुश्किल काम है।

शमीन की पत्नी प्रियंका देसाई ने हिम्मत दिखाई और इस फिल्म को फिर शुरू किया। एक बार फिर नए सिरे से कलाकारों और तकनीशियनों की डेट्स एडजस्ट कर दोबारा शूटिंग करना आसान नहीं था, लेकिन फिल्म के हीरो इमरान हाशमी ने फिल्म को पूरा करने में खास तौर पर दिलचस्पी ली और उनकी वजह से ही यह फिल्म ‘रश’ नाम से 24 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

मीडिया, राजनीति, अपराध और रोमांस के इर्दगिर्द ‘रश’ की कहानी घूमती है। इमरान हाशमी इस फिल्म में एक पत्रकार के रोल में हैं और यह रोल निभाने के बाद उनके दिल में पत्रकारों के प्रति सम्मान बढ़ गया है। उन्होंने कहा है कि वाकई में पत्रकारों का काम बेहद कठिन होता है।

कहानी है सैम ग्रोवर (इमरान हाशमी) की, जो पल्स 360 नामक न्यूज कॉर्पोरेशन में काम करता है। किसी भी खबर की तह में जाकर सच को सामने लाना उसकी खासियत है। उसका ऑफिस गुड़गाँव, हरियाणा में है।

बचपन का अनुभव सैम के लिए कड़वाहट भरा रहा। उसके पिता शराबी थे और मां उसे छोड़ कर चली गई थी। अपनी गर्लफ्रेंड अहाना शर्मा (सागरिका घाटगे) के साथ सैम लिव इन रिलेशनशिप में है। अहाना एक आर्टिस्ट है और नई दिल्ली में एक आर्ट गैलेरी चलाती है। मूलत: अहाना मुंबई की रहने वाली है।

PR


सैम एक टॉक शो करता है जो बहुत प्रसिद्ध है, लेकिन सैम को पल्स 360 से निकाल दिया जाता है। न्यूज चैनल क्राइम 24 की हेड लिसा कपूर (नेहा धूपिया) सैम को चैनल में नौकरी देती है। सैम को बहुत ज्यादा तनख्वाह, नई बीएमडब्ल्यू और शानदार घर मिलता है। लिसा की छवि बेहद खराब महिला की है। वह सैम के प्रति आकर्षित होती है।

सैम की जिंदगी में तब भूचाल आ जाता है जब वह एक मीडिया टाइकून उसे एक काम सौंपता है। उस काम को स्वीकार कर सैम एक खतरनाक दलदल में फंस जाता है। ‘रश’ के जरिये दिखाने की कोशिश की गई है कि मीडिया में ग्लैमर, पैसे और ताकत का किस तरह जोर चलता है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi