लाइफ की तो लग गई चार लोगों की एक दिन की कहानी है। मुंबई में चारों संघर्ष कर रहे हैं। किसी के दिल में बदले की आग सुलग रही है तो कोई अपना उद्देश्य को पूरा करने में जी-जान लगा हुआ है। सलमान (केके मेनन) उन हत्यारों को ढूंढ रहा है जिन्होंने उसके माता-पिता को मार डाला है। एसीपी चौटाला (मनु ऋषि) को सिर्फ 24 घंटों में उन 4 नाइजिरियन को ढूंढना है जो ड्रग्स बेचते हैं। अमोल गांगुली (रणवीर शौरी) को अपनी गर्लफ्रेंड को बचाना है जिसकी शादी एक करोड़पति से की जा रही है। चंडीगढ़ की रहने वाली डॉली (नेहा भसीन) अपने घर वापस लौटना चाहती है, लेकिन उसके पहले वह सारा पैसा वापस चाहती है जो उसने बॉलीवुड में हीरोइन बनने के चक्कर में गंवाए। चारों एक जगह इकट्ठा होते हैं और वही से उन्हें अपने-अपने रास्ते मिलते हैं।