Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हेट स्टोरी की कहानी

- वेबदुनिया डेस्क

Advertiesment
हमें फॉलो करें हेट स्टोरी
बैनर : बीजीवी फिल्म्स
निर्माता : विक्रम भट्ट
निर्देशक : विवेक अग्निहोत्री
संगीत : हर्षित सक्सेना
कलाकार : गुलशन देवैया, पाउली दाम, निखिल द्विवेदी, मोहन कपूर
रिलीज डेट : 20 अप्रैल 2012

PR


हेट स्टोरी उस समय सुर्खियों में आई जब फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ। इसमें एक महिला बैकलेस नजर आ रही थीं। चर्चाएं चल पड़ी कि यह कौन है? बाद में पता चला कि यह बंगाली अभिनेत्री पाउली डाम है जिन्होंने बंगाली फिल्म ‘कालबेला’ में अभिनय कर शोहरत बटोरी है।

(शेष कहानी पढ़ने के लिए अगले पन्ने पर क्लिक करें)


webdunia
PR


हेट स्टोरी एक पत्रकार काव्या (पाउली डाम) के सेक्स वर्कर बनने और फिर सेक्सुअली तथा प्रोफेशनली शोषण करने वालों से बदला लेने की कहानी है। काव्या एक मशहूर पत्रकार है। वह एक सीमेंट कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी व षड्यंत्र रचने का लेख छापती है, जिसकी वजह से सीमेंट कंपनी के मालिक सिद्धार्थ धनराजगिरी (गुलशन देवैया) अपनी कंपनी को बदनाम करने वाली काव्या की सेवाएं लेकर उसका प्रोफेशनली और सेक्सुअली शोषण करता है।

webdunia
PR


इसके बाद सिद्धार्थ से बदला लेने और उसे पूरी तरह बर्बाद कर देने के लिए काव्या निकल पड़ती है। इसका असर काव्या के परिवार और उसके नजदीकी दोस्त विकी (निखिल द्विवेदी) पर भी पड़ता है जो उसे बहुत प्यार करता है। क्या काव्या बदला लेने में सफल होती है? बदला लेने के लिए वह क्या रास्ता अपनाती है? इसके जवाब मिलेंगे ‘हेट स्टोरी’ में।

webdunia
PR


निर्देशक के बारे में :
विवेक अग्निहोत्री इसके पहले चॉकलेट और दे धना धन फिल्म बना चुके हैं, लेकिन दोनों फिल्में न दर्शकों को पसंद आई और न ही फिल्म समीक्षकों को। हेट स्टोरी के बारे में विवेक का कहना है कि यह बेहद बोल्ड फिल्म है और वयस्कों को ध्यान में रखकर ही यह बनाई गई है। फिल्म के निर्माता विक्रम भट्ट ने जब उन्हें हेट स्टोरी के बारे में बताया तो वे तुरंत फिल्म का निर्देशन करने के लिए राजी हो गए।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi