Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ह्यूगो की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें ह्यूगो
थ्री-डी
निर्माता : ग्राहम किंगल टिमोथी हेडिंगनटन, मार्टिन स्कोर्सेसे, जॉनी डेप
निर्देशक : मार्टिन स्कोर्सेसे
कलाकार : बेन किंग्सले, एसा बटरफील्ड, कोल ग्रेस मोटेज, साशाबैरोन कोहेन, जुड लॉ, रे विंस्टन
रिलीज डेट : 4 मई 2012 (भारत में)

PR


ह्यूगो की चर्चा ऑस्कर और बाफ्टा पुरस्कारों के दरमियान खूब हुई और तभी से भारतीय सिने प्रेमी इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। आखिरकार 4 मई को यह फिल्म थ्री-डी में भारत में रिलीज हो रही है।

यह एक अनाथ लड़के की एडवेंचरस कहानी है। 12 वर्षीय ह्यूगो कार्बेट अपने पिता के साथ पेरिस में रहता है। उसकी मां गुजर चुकी है। ह्यूगो के पिता घड़ी बनाने में माहिर है। एक संग्रहालय में आग लगती है और ह्यूगो के पिता उसमें मारे जाते हैं।

ह्यूगो की परवरिश का जिम्मा उसके शराबी अंकल उठाते हैं। वे रेलवे स्टेशनों में लगी घड़ी को मैंटेन करने का काम करते हैं। ह्यूगो के अंकल उसे यह काम सिखाते हैं और एक दिन गायब हो जाते हैं। रेलवे स्टेशन ही ह्यूगो का घर बन जाता है और वह घड़ी को मैंटेन करने का काम करता है और खाना चुराकर किसी तरह गुजारा करता है।

ह्यूगो के पिता उसके लिए एक ऑटोमेटन (मैकेनिकल मैन) छोड़ गए हैं जिसे सुधारने के लिए ह्यूगो मैकेनिकल पार्ट्स भी चुराता है। यह ऑटोमैटन पेन से नोटबुक पर लिखता है। ह्यूगो के पिता एक सीक्रेट मैसेज ऑटोमेटन के पास छोड़ गए हैं, लेकिन वह खराब है और उसके सुधरने के बाद ही ह्यूगो वह मैसेज जान सकता है। उसकी एक महत्वपूर्ण चाबी लापता है जिसकी ह्यूगो की तलाश है।

फिल्म में ह्यूगो के संघर्ष को बहुत ही उम्दा तरीके से पेश किया गया है। 128 मिनट की इस फिल्म को पांच ऑस्कर और दो बाफ्टा अवॉर्ड मिले हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi