Publish Date: Sun, 26 Jun 2016 (10:43 IST)
Updated Date: Sun, 26 Jun 2016 (16:44 IST)
- कीर्ति राजेश चौरसिया
रीवा। रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्व विद्यालय द्वारा जारी की गई इस मार्कशीट को देखकर आप दंग रह जाएंगे। बीए के पहले सेमिस्टर की छात्रा शिखा त्रिपाठी को जारी की गई इस मार्कशीट में उसे जहां अर्थशास्त्र में 100 में 525 अंक मिले हैं। वहीं सभी विषयों केे अंकों के कुल योग में भी 450 में 727 अंक दिए गए हैं।
अब सवाल यह उठता है कि छात्रा को कितने में से कितने अंक और कितना प्रतिशत मिलने चाहिए। आप देख सकते हैं कि कैसे छात्रा को मार्कशीट में योग से ज्यादा अंक दे दिए गए हैं और पास बताया जा रहा है।
सतना जिले के रामपुर बाघेलन की रहने वाली यह छात्रा की मार्कशीट देखकर छात्रा खुद हैरान परेशान है। उसे समझ हीं नहीं आ रहा है कि वह पास है या फेल। और यह तय करना किसी के लिए मुश्किल ही नहीं ना-मुमकिन है।