Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नटवरसिंह ने शीला दीक्षित को बधाई दी

Advertiesment
हमें फॉलो करें नटवरसिंह ने शीला दीक्षित को बधाई दी
नई दिल्ली (भाषा) , मंगलवार, 9 दिसंबर 2008 (10:57 IST)
कांग्रेस से निष्कासित नेता के. नटवरसिंह ने आज दिल्ली में लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनके घर जाकर बधाई दी।

दीक्षित के आवास पर पूर्व विदेशमंत्री नटवरसिंह ने बताया शीला मेरी बहन हैं और पिछले 30 वर्षों से उनके साथ मेरे संबंध हैं। यह चुनावी जीत उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मैं यहाँ उन्हें बधाई देने आया हूँ।

शीला दीक्षित के आवास के बाहर कांग्रेस समर्थकों ने सिंह को फिर से कांग्रेस में शामिल होने को कहा।

उल्लेखनीय है कि नटवरसिंह के पुत्र जगतसिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है। नटवरसिंह कांग्रेस से निष्कासन के बाद बसपा में शामिल हुए थे। उन्हें बसपा से भी निष्कासित कर दिया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi