Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मावा-शकरकंद की खीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें मावा-शकरकंद की खीर
ND

सामग्री :
ताजा शकरकंद 250 ग्राम, 1 लीटर दूध, 200 ग्राम शक्कर, 200 ग्राम मावा, 50 ग्राम खोपरा बूरा, 10 छोटी इलायची (पिसी हुई), पाव कटोरी सूखे मेवे की कतरन, 50 ग्राम शुद्ध घी।

विधि :
शकरकंद को धोकर छिलका उतार कर उसे कद्दूकस करें। एक कड़ाही में घी गरम करके शकरकंद हल्का पकाएं। पके हुए शकरकंद को एक बर्तन में निकालें और इस‍ी कड़ाही में मावे को गुलाबी होने तक सेंकें।

एक बर्तन में दूध आधा होने तक उबालें। इस दूध में मावा, शकरकंद और शक्कर डालकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें। पकी हुई खीर में इलायची, खोपरे बूरा तथा सूखे मेवे डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

नोट : आप चाहे तो इसे फ्रिज में ठंडी करके भी परोस सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi