Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आ रहा है मौसम मसल्स बनाने का

मसल्स बनाने के आसान टिप्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें फिटनेस फार्मूला
अच्छा शरीर सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। सभी पुरुष अपनी बॉडी बनाना, मसल्स बनाना पसंद करते हैं। कुछ लोग कसरत करते हैं मसल्स बनाने के लिए, लेकिन पर्याप्त खुराक नहीं लेते। नतीजतन मसल्स तो नहीं बनते, उल्टे वे दुबले हो जाते हैं। अच्छे मसल्स बनाने के लिए पर्याप्त कसरत के अलावा पर्याप्त खुराक भी बहुत जरूरी है। इस बार आने वाली सर्दियों में आप अवश्य आजमाएं :

सुबह नाश्ते में चाय ले सकते हैं, चीज लगाई हुई दो ब्रेड पीस, चार अंडे के आमलेट के साथ एक गिलास दूध।

दोपहर के भोजन के पहले एक गिलास फलों का रस, एक कप गिरिदार सूखे मेवे खा सकते हैं। दोपहर के भोजन में चपातियां, गाढ़ी दाल, सब्जियां, चावल, एक कप दही व सलाद खाएं।

शाम के नाश्ते में एक वेजीटेबल सैंडविच या चटनी सांभर के साथ दो इडली।

रात्रि भोज में 4 चपातियां या 3 पराठे, 2 कटोरी दाल या पनीर की सब्जी या 100 ग्राम मीट या मछली, एक कटोरी सब्जी। सोते समय एक गिलास दूध लें।

टाइप्स ऑफ डाइट : कुल कैलोरी : 2500 ग्राम/ कार्बोहाइड्रेट्स : 400 ग्राम/ प्रोटीन : 90 ग्राम/ फैट : 80 ग्राम।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi