Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या आपके दांतों में लगता है ठंडा-गरम?

डॉ. अनुपम भार्गव, दंत विशेषज्ञ

Advertiesment
हमें फॉलो करें हेल्थ टिप्स
FILE
दांतों में ठंडा- गरम लगना एक बहुत आम समस्या है। हाजमा दुरुस्त नहीं रहने के कारण एसिडिटी इसकी एक बड़ी वजह है। बहुत अधिक एसिडिटी हो जाने पर पेट का एसिड खट्टे पानी के रूप में मुंह में आता रहता है। कैल्शियम से बने दांत की परत एसिड के संपर्क में आने से गलने लगती है। दांत का सुरक्षा कवच गलकर निकल जाने से ही दांतों में ठंडा या गरम महसूस होता है।

खाने-पीने की खराब आदतों एवं बढ़ते तनाव की वजह से एसिडिटी बढ़ती चली जा रही है। साथ ही सवाल उठता है कि दांत में ऐसा क्या हो जाता है कि उसे ठंडा पानी बर्दाश्त नहीं होने लगता है। दांत के भीतर के संवेदनशील भागों की रक्षा के लिए सबसे ऊपर एक परत होती है जिसे एनेमेल कहते हैं। लेकिन हमारी विभिन्न बुरी आदतों की वजह से वह परत पतली होती चली जाती है। एनेमेल के भीतर की परत को डेंटीन कहते हैं।

डेंटीन तक तो ठीक है लेकिन जैसे ही डेंटीन की परत घिस जाती है तो पल्प आ जाता है जिसके भीतर नर्व (तंत्रिका) होता है। जब डेंटीन का आवरण भी घिस कर खत्म हो जाता है तो फिर नर्व के पानी के संपर्क में आने से इसमें दर्द होने लगता है।

खाने, पीने, चबाने की अपनी खराब आदतों से दांत की रक्षा के लिए बनी ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए भारी कष्ट का मौसम ठंड का होता है। जाड़े में इन 'नंगे' हुए दांतों को जो ठंड लगती है, उसके दर्द से पूरा शरीर सिहर उठता है। सुबह उठते ही ठंडे पानी से कुल्ला करते ही दांत में दर्द होने लगता है।

दांतों के लिए ऊपरी परत समझिए एक स्वेटर की तरह ही है। कोल्ड ड्रिंक्स भी इस समस्या की वजह बन रही है। कोल्ड ड्रिंक्स (सभी एयरेटेड ड्रिंक्स) में भी अम्ल होता है। वह भी एनेमेल को एसिडिटी की तरह ही नुकसान पहुंचाता है। आज कल छोटे-छोटे बच्चे इस समस्या के साथ आने लगे हैं।

कई तरह से लगती है सुरक्षा कवच में सेंध

webdunia
FILE
दरअसल होता यह है कि पान के साथ सुपारी चबाते रहने से उनका नर्व तो बाहर निकल आता है। लेकिन कत्थे की परत पानी से नर्व को बचाती रहती है। पान खाना छोड़ते ही पानी सीधे नर्व के संपर्क में आ जाता है। कुछ लोगों को नींद में दांत किटकिटाने की आदत होती है। इससे भी एनेमेल झड़ता है।

हमेशा च्यूंगम चबाते रहने, पेंसिल चबाते रहने से जैसी आदतें भी एनेमेल को दांतों में ठंडा गरम लगना एक बहुत आम समस्या है। हाजमा दुरुस्त नहीं रहने के कारण एसिडिटी इसकी एक बड़ी वजह है। बहुत अधिक एसिडिटी हो जाने पर पेट का एसिड खट्टे पानी के रूप में मुंह में आता रहता है।

कैल्शियम से बने दांत की परत एसिड के संपर्क में आने से गलने लगती है। दांत का सुरक्षा कवच गलकर निकल जाने से ही दांतों में ठंडा या गरम महसूस होता है।

webdunia
FILE
नींबू और संतरे के रस भी एनेमेल को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन उतना नहीं। सुपारी खाने की आदत से भी दांत घिस जाते हैं। बहुत लोग होते हैं जो दिन भर सुपारी चबाते रहते हैं। इससे एनेमेल घिस जाता है। बहुत पान खाने वाले जब पान खाना छोड़ देते हैं तो उनको दांतों में ठंडा लगने लगता है।

- विशेष टूथपेस्ट: संवेदनशील दांतों के लिए विशेष टूथपेस्ट उपलब्ध हैं। साधारण टूथपेस्ट के बजाय इनका उपयोग करें। व्हाइटनरयुक्त टूथपेस्ट का उपयोग नहीं करें, यह दांतों पर कठोरता से काम करते हैं। इनसे तकलीफ बढ़ जाती है।

- ब्रश हो नरम : सॉफ्ट या एक्स्ट्रा सॉफ्ट ब्रश का ही उपयोग करें। कड़क ब्रिसल्स से दांत घिसने लगते हैं। दांत संवेदनशील होने पर अक्सर लोगों को ब्रश करते हुए दर्द उठता है। कड़क ब्रिसल्स प्राकृतिक रूप से होने वाली मरम्मत के काम में भी अवरोध पैदा करते हैं। दांतों पर हल्के से ऊपर-नीचे ब्रश करें। ब्रश करने का तरीका गलत होने पर भी संवेदनशीलता बढ़ जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi