Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 1 April 2025
webdunia

गन्ना : गुणों से भरपूर

नीता रावत

Advertiesment
हमें फॉलो करें गन्ना
ND
आयरन व कार्बोहाइड्रेट की प्रचुर मात्रा होने के कारण गन्ने का रस तुरंत शक्ति व स्फूर्ति प्रदान करता है। इसमें ढेर सारे खनिज तत्व व ऑर्गेनिक एसिड होने के कारण इसका औषधीय महत्व भी है। गन्ने का रस पेट, दिल, दिमाग, गुर्दे व आंखों के लिए विशेष लाभदायक है। गन्ने का रस हमेशा ताजा व छना हुआ ही पीना चाहिए।


बुखार होने पर इसका सेवन करने से बुखार जल्दी उतर जाता है।

एसीडिटी के कारण होने वाली जलन में भी गन्ने का रस लाभदायक होता है।

गन्ने के रस का सेवन यदि नींबू के रस के साथ किया जाए तो पीलिया जल्दी ठीक हो जाता है।

दुबले लोगों को भी गन्ने का रस काफी फायदा करता है।

गन्ने को दांतों से चूसकर खाने से कमजोर दांत मजबूत होते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi