Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेब का जूस अल्जाइमर से बचाए

सेहत समाचार

Advertiesment
हमें फॉलो करें सेब का जूस
ND
अगर आप भी अल्जाइमर या डायमेंशिया से बचना चाहते हैं तो रोजाना एक गिलास सेब का जूस पीजिए यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है। द जर्नल ऑफ अल्जाइमर डिजीज की रिपोर्ट के मुताबिक मेसाच्यूसेट्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि रोजाना एक ताजे सेब के जूस का सेवन अल्जाइमर की बीमारी को बॉय बॉय करता है।

शोधकर्ताओं ने इस बात को प्रमाणित करने के लिए लैबोरेटरी में चूहों पर अध्ययन किया। अध्ययन में जिन चूहों को रोजाना सेब का जूस दिया गया उनके प्रदर्शन में कई गुणा की बढ़ोतरी हो गई। शोधकर्ताओं के मुताबिक चूहों की तरह ंसान को भी अगर रोजाना 2 गिलास सेब का जूस लगातार एक महीने तक पिलाया जाए तो शरीर में बीटा एमोलाइड का स्तर कम हो जाएगा जो अल्जाइमर की बीमारी के दौरान दिमाग में पाया जाता है। अध्ययन के मुताबिक इसका संबंध आनुवांशिक खतरे और पोषण तत्वों से है। शोधकर्ता थॉमस के मुताबिक सेब का जूस न केवल दिमागी कार्य पद्धति को सुधारेगा बल्कि अल्जाइमर की बीमारी से भी महफूज रखेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi