Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विष्णु नागर को 'परंपरा ऋतुराज सम्मान'

साहित्य समाचार

Advertiesment
हमें फॉलो करें विष्णु नागर को 'परंपरा ऋतुराज सम्मान'
ND
राजधानी की जानी-मानी साहित्यिक संस्था 'परंपरा' द्वारा जाने-माने साहित्यकार विष्णु नागर और नरेश शांडिल्य को 'परंपरा ऋतुराज सम्मान' देने की घोषणा की गई है। 2010 ा "परंपरा सम्मान" उनके कविता संग्रह के लिए दिया जाएगा।

'परंपरा विशिष्ट ऋतुराज सम्मान इस वर्ष जाने-माने संगीतकार एवं तुलसीदास, कबीर व स्वामी विवेकानंद एकल नाटकों के प्रस्तुतकर्ता श्री शेखर सेन को देने की घोषणा की गई। यह सम्मान उनकी बहुमुखी प्रतिभा और मंचीय उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा।

निर्णायकों ने विष्णु नागर के काव्य संग्रह 'कवि ने कहा' और श्री शांडिल्य के काव्य संकलनों के आधार पर ऋतुराज सम्मान को इन दोनों साहित्यकारों में बाँटा है। राजनारायण बिसारिया, डॉ. नंदन, डॉ. अजीत कुमार, नरेश सक्सेना, आलोक मेहता और अशोक चक्रधर निर्णायक मंडल के सदस्य थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi