Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जॉनी डेप की पत्नी का भरोसा शादी से उठा

Advertiesment
हमें फॉलो करें जॉनी डेप
हॉलीवुड के अभिनेता जॉनी डेप और उनकी फ्रेंच पत्नी वेनेसा पैराडिस का रिश्ता टूटने के कगार पर है। वेनेसा का कहना है कि अब उनका शादी के रिश्ते पर से भरोसा उठ चुका है। 39 वर्षीय वेनेसा के दो बच्चे भी हैं।

वेनेसा ने ‘‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’’ के स्टार जॉनी डेप का नाम लिए बिना कहा कि वह अब शादी में विश्वास नहीं करतीं क्योंकि जिसके लिए आपने सब कुछ किया हो वह भी आपसे एक दिन अलग हो जाता है।

अपनी फिल्म ‘कैफे द फ्लोर’ के प्रचार के लिए पेरिस आईं वेनेसा ने बताया कि इस फिल्म की कहानी में प्यार और जुदाई दोनों हैं जिससे वह भी बहुत दुखी हुईं। फिल्म में वेनेसा ने एक तलाकशुदा मां की भूमिका निभाई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi