Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाराज किया तो डिकैप्रियो के जूते गए

हमें फॉलो करें नाराज किया तो डिकैप्रियो के जूते गए
दिलों की धड़कन हॉलीवुड स्टार लियोनार्ड डिकैप्रियो को अपने जापानी प्रशंसकों को नाराज करना भारी पड़ा। नाराज प्रशंसको ने डिकैप्रियो के जूते चुराकर उनसे बदला ले लिया।

हाल ही में अपने जापान के दौरे पर उन्हें अजीबोगरीब वाकये का सामना करना पड़ा। वे नंगे पाँव और तमतमाए चेहरे के साथ बेबस थे, जब उनके चाहने वालों ने उनके जूते पर हाथ साफ कर दिया।

जापान घूमने के दौरान एक प्राचीन मंदिर देखने गए डिकैप्रियो ने स्थानीय प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाने से इंकार कर दिया तो जवाब में नाराज प्रशंसक स्टार के जूते ले उड़े।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वे उसके जूते ले भागे। बेचारे डिकैप्रियो को नंगे पाँव लौटना पड़ा।

(भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi