Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रिंस हैरी’ समझे जाने से उबे रेडक्लीफ

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रिंस हैरी’ समझे जाने से उबे रेडक्लीफ
‘हैरी पॉटर’ स्टार डेनियल रेडक्लिफ, प्रिंस हैरी से अपनी तुलना से अब उब चुके हैं। 19 साल के इस स्टार का कहना है कि विदेशो में लोग उन्हें प्रिंस हैरी समझ बैठते हैं। डेनियल का कहना है कि वे आज तक हैरी से मिले तक नहीं हैं।

रेडक्लिफ ने कहा, ‘‘ मैं कभी हैरी से नहीं मिला। मैं उनके किसी दोस्त को भी नहीं जानता। मुझमें और उनमें बहुत अंतर है। मैं मिडिल क्लास का हूँ और वे शाही। मैं निश्चय ही उनके सर्कल में नहीं आता।’’

इस अभिनेता का मानना है कि फिल्म में हैरी के कैरेक्टर के कारण शायद यह गलतफहमी हो। इस साल के शुरुआत में उन्होंने ब्रिटेन में शाही परिवार की जरुरत पर सवाल उठा कर बवाल खड़ा कर दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi