Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माइकल जैक्सन इस्लामिक रीति रिवाजों से दफनाए जाएँगे!

हमें फॉलो करें माइकल जैक्सन इस्लामिक रीति रिवाजों से दफनाए जाएँगे!
अपनी मौत से पहले इस्लाम कबूल चुके माइकल जैक्सन को उनके परिवार वाले पारंपरिक इस्लामिक रीति रिवाजों से दफनाने की सोच रहे हैं। एक नई रिपोर्ट में ऐसा कहा गया।

जैक्सन परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा कि उन्हें उनके नए धार्मिक विश्वास के मुताबिक दफनाया जाएगा। सूत्र का कहना था कि जैक्सन चाहते थे कि उनका अंतिम संस्कार उनके नए धर्म के अनुसार हो और इसी वजह से उनके परिवारवाले मुस्लिम रीति रिवाजों से उन्हें दफनाने की सोच रहे हैं। उनके भाई जरमैन परिवार को इसके लिए तैयार कर रहे हैं।

पिछले साल नवंबर में जैक्सन ने कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम ‘मिखाइल’ रख लिया था। इस बीच उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार को लोगों के दर्शनार्थ कैलिफोर्निया स्थित उनके रैंच नेवरलैंड में रखा जाएगा। अभी तक उनके दफनाने को लेकर उनके परिवारवालों ने कुछ भी आधिकारिक घोषणा नही की है।

(भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi