Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूर के पास पति के लिए समय नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें मूर के पास पति के लिए समय नहीं
हॉलीवुड अभिनेत्री जूलियाने मूर इस कदर व्यस्त हैं कि वे अपने पति बार्ट फ्रेंडलिच के साथ डेट पर जाने के लिए भी समय नहीं निकाल पा रही हैं।

हिट फिल्म ‘लॉज ऑफ अट्रैक्शन’ की दिलकश अदाकारा मूर को अन्य शादीशुदा जोड़े की तरह इतना समय भी नहीं मिल पाता कि वे अपने हमसफर के साथ कुछ प्यार भरे पल गुजार सकें।

मूर का कहना है ‘‘ हम अन्य जोड़े की तरह ही हैं। एक-दूसरे के लिए समय निकालना हमेशा ही मुश्किल होता है। मैं ऐसे लोगों की कायल हूँ जो अपने हमजोली के लिए समय निकाल पाते हैं। हम ऐसी कोशिश करते भी हैं, आखिरकार परिवार सबसे ऊपर है।’’(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi