Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेडरूम : जहां खुशियों के सपने आते हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें वामा
ND
बेडरूम वह जगह होती है जहां आप सबसे ज्यादा खुले और खुशनुमा मूड में रहते हैं। जाहिर है यह रूम एक ऐसा माहौल चाहता है जो आपको रिलैक्स्ड कर सके। बेडरूम की साजसज्जा हमेशा लाइट कलर में करना चाहिए।

प्रिंट वाले बेड लाइन ले रहे हैं तो कुशन आदि को प्रिंट के किसी एक सिंपल कलर वाले कवर से सजाएं, जबकि पिलो पर वही सेम प्रिंट कवर चढ़ाएं। कढ़ाई या शीशे आदि के काम वाले बेड लाइन को घर पर किसी समारोह आदि के दिन इस्तेमाल करें।

webdunia
ND
चाहें तो बेडरूम में सिंगल कलर के पर्दे लगाएं पर इतना जरूर याद रखें कि ये बेडरूम की अन्य चीजों से मेल खाते हों जैसे फर्नीचर या कलर थीम से।

बेड पर कुशंस की संख्या बढ़ाएं। इससे बेड और बेडरूम आकर्षक लगेगा। बेडरूम में गजलों या क्लासिकल म्यूजिक की सीडी, फेवरेट बुक्स और मनपसंद परफ्यूम अवश्य रखें। नाइट लैंप, मेडीसिन तथा टॉर्च अवश्य रखें। भगवान की तस्वीर भी कमरे में सजाएं। यह ऐसी हसीन जगह है जहां खुशियों के सपने आते हैं और भगवान के आशीर्वाद नींद, सपने, सेहत और भविष्य सबके लिए जरूरी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi