Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(प्रतिपदा तिथि)
  • तिथि- आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-गुरु अस्त, गुरु हरगोविंद सिंह ज.
  • राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
webdunia

प्रयाग कुंभ मेले में ब्रह्माकुमारी की झांकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रयाग कुंभ मेला
FILE
आश्चर्यजनक प्रस्तुतिकरण तथा मैत्री भाव वाले व्यक्तित्व ने हमारा अनुभव बहुत शिक्षा पूर्ण एवं प्रेरणास्पद बना दिया है। यह विचार हैं ऑस्ट्रेलिया निवासी युगल एल्ला और क्रूय के जो उन्होंने परमात्मशक्ति द्वारा आत्म जागृति आध्यात्मिक मेले के अवलोकन के बाद ब्रह्माकुमारीज द्वारा रखी गई आगुंतक पुस्तिका में अंकित किए है।

इसी प्रकार बर्लिन, जर्मनी निवासी रूसिया तथा एनियन ने भी विभिन्न मंडपों का अवलोकन करने के बाद अपना अनुभव प्रकट करते हुए आगुंतक पुस्तिका में लिखा है कि सत्य का प्रसार करने के लिए आपका धन्यवाद ईश्वर महान है, तथा आप भी। रशिया निवासी पति-पत्नि कोयनेसियन एवं जूलिया ने भी अपने अनुभव अंकित किए हैं कि 'बहुत दिलचस्प'।

आज सायंकाल चैतन्य देवियों की झांकी का द्वीप प्रज्जवलन द्वारा शुभारम्भ करते हुए श्रीगिरिनार आश्रम जूनागढ़ कर महिला संत सहजयोगिनी शैलजा माताजी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा यह परमात्म‍शक्ति आत्म जागृति का मेला है।

उन्होंने कहा कि यह 20 मिनट की झांकी देखने में जितनी सुखद है उतना ही निर्माण में कठिन है तथा इसका निर्माण बहिनों द्वारा ही सम्भव है। ब्रहमाकुमारी बहिनों द्वारा नारी शक्ति के आदि स्वरूप को अद्भुत चैतन्य देवियों के रूप में दर्शाकर बहुत सराहनीय कार्य किया है।

इस झांकी में मुझे बुलाने के लिए मैं ब्रह्माकुमारी बहिनों की आभारी हूं इससे पूर्व आपने मेले के विभिन्न मंडपों का अवलोकन करने के बाद कहा कि यदि मनुष्य में सकारात्मकता है तो वो आध्यात्मिकता की गहराईयों को प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार यह मेला देशी-विदेशी सभी दर्शकों का आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

-वेबदुनिया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi