Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इटली में भूकंप से लोगों में दहशत

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्य इटली
रोम , रविवार, 17 फ़रवरी 2013 (10:55 IST)
FILE
रोम। मध्य इटली में रविवार को 4.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इससे इमारतें हिल गईं और लोगों में दहशत फैल गई।

इटली के भू-भौतिकी संस्थान के अनुसार भूकंप राजधानी रोम और दक्षिणी शहर नेपल्स के बीच फ्रोंसिनोन में महसूस किया गया, जो 10.7 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसमें जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप से आब्रुजो क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया और आपातकालीन सेवाओं को फोन आने लगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi