अंतरिक्ष में सेक्स पर हो अध्ययन
वॉशिंगटन , शुक्रवार, 14 जनवरी 2011 (12:29 IST)
विशेषज्ञों ने अंतरिक्ष एजेंसी नासा को सलाह दी है कि वह अंतरिक्ष में सेक्स के मुद्दे पर अध्ययन करे। उनके अनुसार नासा हमेशा से अंतरिक्ष में सेक्स करने के विषय पर मौन रहा है कि कैसे इस विषय पर काम किया जाए या जीरो गुरुत्व में गर्भधारण किया जा सकता है या नहीं?जर्नल ऑफ कोस्मोलाजी में प्रकाशित सेक्स ऑन मार्स नामक विषय पर के लीफोर्निया में मस्तिष्क अनुसंधान प्रयोगशाला के डॉ. रावान जोसेफ ने उन सभी सामाजिक अवस्थाओं का उल्लेख किया है जिसमें दूसरे ग्रह में पहले बच्चे के जन्म लेने की संभावना बनती है।फॉक्स न्यूज ने उनके हवाले से कहा कि मानव सेक्स के बारे में काफी सोचता है। लिहाजा अगर आप मंगल की यात्रा पर हैं तो आप लंबे समय तक अलग-थलग रहते हैं अंटार्कटिका की तुलना भी अंतरिक्ष से की जाती है जहां बेहद ठंड है और लंबे समय तक लोग बाहर नहीं निकलते हैं।उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि अनुसंधानकर्ता लंबे समय तक विषम परिस्थितियों में रहते हैं और इस सूरत में महिला गर्भवती हो सकती है। यह सामान्य व्यवहार का हिस्सा है।डॉ. जोसेफ के अनुसार अगर आप मंगल पर शिशु को जन्म देते हैं तो वह नए वातावरण में ढल जाएगा और कई पीढ़ियों बाद आप एक नई प्रजाति देखेंगे। (भाषा)